T20 World Cup 2024: 1 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है। इसका स्क्वॉड टीमें मई के पहले हफ्ते तक हर हाल में जारी कर सकती हैं। उसी कड़ी में टीम इंडिया को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज और वनडे वर्ल्ड कप के हीरो रहे मोहम्मद शमी को पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट के मुताबिक आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर बताया है। इसके मुताबिक शमी अब सीधे सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान ही वापसी कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के हवाले से यह जानकारी शेयर की है।
पीटीआई ने जय शाह के हवाले से लिखा कि, मोहम्मद शमी अब बांग्लादेश सीरीज में ही वापसी कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम अब सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम को दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। यानी अब शमी सितंबर से पहले शायद फिट नहीं हो पाएंगे। इसी कारण उनका टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर होना तय माना जा सकता है।
आईपीएल 2024 से भी बाहर हैं शमी
इससे पहले शमी आईपीएल 2024 से भी बाहर हैं। वह पूरे इस सीजन से बाहर हैं। उनको लेकर फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने बताया था कि शमी पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहने वाले हैं। उनके जाने से गुजरात की टीम को झटका लगा था। वहीं अब टीम इंडिया को भी टी20 वर्ल्ड कप में झटका लग सकता है। मोहम्मद शमी भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में भी सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। अब उनका टी20 वर्ल्ड कप में ना होना टीम को बड़ा झटका दे सकता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: सरफराज खान की उम्मीदें खत्म! क्या अब नहीं खेल पाएंगे आईपीएल?
वर्ल्ड कप के बाद से हैं इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए 11 में से सिर्फ 7 मैच ही खेले थे। लेकिन फिर भी 24 विकेटों के साथ वह टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर थे। उन्होंने उसके बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। हाल ही में विदेश में उन्होंने अपने पैर की सर्जरी भी करवाई थी। उनके एंकल में चोट की जानकारी मिली थी। अब वह आईसीसी के आगामी इवेंट से बाहर रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या बदल जाएगा RCB के मैच का शेड्यूल? बैंगलोर से सामने आई बड़ी समस्या
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines