T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में यूएसए और भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। बाबर आजम की टीम को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के निशाने पर आ गई है। इस बीच खबर है कि पीसीबी ने कई खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। ये खिलाड़ी पीसीबी की नजरों में खटकने लगे हैं।
वहाब रियाज को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता
अब टीम कनाडा के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। पाकिस्तान की मीडिया जियो न्यूज के अनुसार, ऑपरेशन क्लीनअप के तहत टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि टीम के वरिष्ठ प्रबंधक और चयन समिति के सदस्य वहाब रियाज को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को भी बाहर किया जा सकता है। टीम में बदलाव के लिए कप्तान बाबर आजम और मुख्य कोच गैरी कर्स्टन से राय ली जाएगी। जिन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, उनमें इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर, आजम खान और उस्मान खान का नाम शामिल है। पाकिस्तान टीम से उनकी जगह छीनी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कौन-कौन सी टीम सुपर-8 में कर सकती है प्रवेश? यहां समझें समीकरण
टीम के खिलाड़ियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप
इसके साथ ही इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के तीन खिलाड़ियों का एक ग्रुप मैनेजर के इशारे पर पीसीबी अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहा था। उन्होंने खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए बोर्ड पर दबाव डाला था। आपको बता दें कि पूर्व निदेशक मोहम्मद हफीज की ओर से एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों के ग्रुप बनने और प्रदर्शन की बजाय पैसे को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया था। कहा जा रहा है कि हफीज की इस रिपोर्ट की भी पड़ताल की जाएगी। गौरतलब है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ी सर्जरी की जरूरत है।
ऐसा रहा था टीम का प्रदर्शन
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। उसे यूएसए के खिलाफ मुकाबले में सुपर ओवर का सामना करना पड़ा। जिसमें उसे 5 रन से हार मिली। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए मैच में उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से महज 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सके थे। कप्तान बाबर आजम 13, उस्मान खान 13, फखर जमां 13, इमाद वसीम 15, शादाब खान 4 और इफ्तिखार अहमद 5 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब कनाडा से पिटेगा पाकिस्तान? ये 5 खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘बाबर आजम को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ PAK के ही पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
16 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
20 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines