T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में कई भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से बीसीसीआई सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खीच रहे हैं। आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। जिसको लेकर बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। जो-जो खिलाड़ी इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं उनको विश्व कप में मौका मिल सकता है। ऐसे में एक अनकैप्ड खिलाड़ी है जो आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन कर रहा है, जिसके बाद अब ये खिलाड़ी विश्व कप से मोहम्मद सिराज की छुट्टी करा सकता है।
मोहम्मद सिराज की बढ़ी टेंशन
आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम बेहद खराब फॉर्म से जूझ रही है। टीम को 8 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच में जीत मिल पाई है। हर मैच में आरसीबी की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है। आरसीबी के सबसे सीनियर गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी बेहद खराब प्रदर्शन कर रहे हैं।
सिराज न तो मैच में रन रोक पा रहे हैं और न ही टीम के लिए विकेट निकाल पा रहे हैं। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच से सिराज को बाहर बैठाया गया था। ऐसे में अब उनकी टी20 विश्व कप 2024 से छुट्टी होने की संभावना भी बढ़ गई है। अगर आगे भी सिराज का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो उनके लिए टीम इंडिया में जगह बना पाना काफी मुश्किल हो सकता है। आईपीएल 2024 में अभी तक सिराज 6 मैचों में महज 4 विकेट ही हासिल कर पाए हैं।
मयंक यादव कर सकते है सिराज को रिप्लेस
आईपीएल 2024 में मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। मयंक ने अभी तक अपनी तूफानी गेंदबाजी से पूर्व दिग्गजों और फैंस को काफी इंप्रेस किया है। मयंक की स्पीड को पढ़ पाना इस सीजन बड़े से बड़े बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। मयंक ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद भी फेंकी थी। जिसकी स्पीड 156.7 KMPH दर्ज की गई थी।
मयंक की इंजरी के बाद लखनऊ को बड़ा झटका जरूर लगा था और टीम को उनकी गैरमौजूदगी में हार का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि अब फैंस को उम्मीद है कि मयंक जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। इस सीजन गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने अभी तक 3 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में मयंक टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई सेलेक्टर्स की पहली पसंद हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: मुंबई इंडियंस के 3 प्लेयर्स का विश्व कप खेलना तय, जानें इनका प्रदर्शन
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: 10 भारतीय खिलाड़ी हैं चोटिल, रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगी जीत
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: नंबर 3 और 4 पर कौन? ये हैं 5 दावेदार
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
10 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
42 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines