T20 World Cup 2024 Live Streaming Free on Mobile Disney Plus Hotstar

T20 World Cup 2024 Free Live Streaming: फैंस के लिए गुड न्यूज, फ्री में देख पाएंगे मैच; कब, कहां और कैसे

T20 World Cup 2024 Free Live Streaming: 1 जून से 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत 5 जून से अपना अभियान शुरू करेगा। खास बात यह है कि वर्ल्ड कप के सभी मैच फ्री में यूजर्स देख सकते हैं।

T20 World Cup 2024 Free Live Streaming: फैंस को अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेसब्री से इंतजार है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी। इस टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हैं स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास। यह टूर्नामेंट यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी एक गुड न्यूज फैंस के लिए सामने आई है। ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बुधवार को फैंस के लिए गुड न्यूज दी है। इसके अनुसार फैंस आगामी टी20 वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण फ्री में देख सकते हैं। जी हां खासतौर से मोबाइल पर जो यूजर्स मैच का लुत्फ उठाते हैं उनके लिए यह खबर काफी अच्छी हो सकती है।

विज्ञापन

कैसे देख पाएंगे फ्री में वर्ल्ड कप के मैच?

गौरतलब है कि इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी ओटीटी पार्टनर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने मोबाइल पर मैच का प्रसारण फ्री कर दिया था। ऐसा ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी होगा। फैंस मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए फ्री में वर्ल्ड कप के मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे। यह टूर्नामेंट 1 जून से 29 जून तक खेला जाएगा। इस दौरान फैंस वर्ल्ड कप के सभी हाईवोल्टेज मैचों का आनंद बाहर रहकर भी अपने फोन के जरिए बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।

विज्ञापन

हॉटस्टार ने शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

टीम इंडिया 5 जून से अपना अभियान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शुरू करेगी। इस इवेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया को पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए और कनाडा के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। 9 जून को टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क में होगा।

T20 World Cup 2024 Full Schedule

T20 World Cup 2024 का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप

  • ग्रुप A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए।
  • ग्रुप B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
  • ग्रुप C- न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, यूगांडा, पीएनजी।
  • ग्रुप D- साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, नेपाल।

भारत के ग्रुप मैच का शेड्यूल

  • 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  • 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  • 12 जून- भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क
  • 15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 1 से 18 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच और 19 से 24 जून तक सुपर 8 के चार मैच, फिर 26 व 27 जून को सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ