T20 World Cup 2024: लो जी! तैयार हो गया USA का स्टेडियम, IND vs PAK समेत होंगे ये 7 मैच, देखें शेड्यूल

T20 World Cup 2024 Nassau County Stadium: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए के न्यूयॉर्क का नासाउ स्टेडियम चर्चा में है। आईसीसी ने इसके निर्माण का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इसे बनते हुए करीब से देखा जा सकता है। ये वही स्टेडियम है, जहां भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा।

India vs Pakistan

T20 World Cup 2024: नासाउ क्रिकेट स्टेडियम

T20 World Cup 2024 Nassau County Stadium: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होगी। यूएसए और वेस्ट इंडीज में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। ऐेसे में तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस बीच यूएसए के न्यूयॉर्क का एक स्टेडियम खासा चर्चा में है। जिसे तीन महीने के अंदर बनाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम टी20 विश्व कप 2024 के लिए लगभग तैयार है। खास बात यह है कि इस स्टेडियम पर भारत बनाम पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

आईसीसी ने जारी किया वीडियो 

ICC ने न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के महीनेभर के निर्माण को एक टाइम-लैप्स वीडियो के जरिए दुनिया के सामने पेश किया है। इसमें देखा जा सकता है कि 11 जनवरी को ये एक खाली मैदान था। जहां घास और पेड़ उगे थे। फिर धीरे-धीरे यहां जेसीबी से निर्माण शुरू होता है। इसके बाद 4 मार्च तक यहां स्टेडियम के कंस्ट्रक्शन का काम लगभग 70 परसेंट तक पूरा हो जाता है।

विज्ञापन

7 मैचों की करेगा मेजबानी 

34,000 क्षमता वाला स्टेडियम टूर्नामेंट में 7 मैचों की मेजबानी करेगा। ग्रुप स्टेज के दौरान यह भारत का घरेलू मैदान होगा। जहां टीम इंडिया का सामना आयरलैंड और मेजबान अमेरिका से भी होगा। स्टेडियम का ईस्ट स्टैंड 12,500 लोगों की कैपेसिटी के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

ICC की वेबसाइट पर टिकट मौजूद

नासाउ काउंटी स्टेडियम में पांच मैचों के लिए टिकट Tickets.t20worldcup.com पर उपलब्ध हैं। आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने स्टेडियम के निर्माण के बारे में कहा- “न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में हुई प्रगति को देखना बेहद रोमांचक है। आउटफील्ड पर काम जनवरी में शुरू हुआ और पिछले कुछ हफ्तों में ईस्ट स्टैंड ढांचे ने आकार लेना शुरू कर दिया है।” ICC T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से 9 स्थानों पर की जाएगी।

विज्ञापन

नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों का शेड्यूल

1- श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, 3 जून 2024

2- भारत बनाम आयरलैंड, 5 जून 2024

विज्ञापन

3- नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 7 जून 2024

4- भारत बनाम पाकिस्तान, 9 जून 2024

विज्ञापन

5- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 10 जून 2024

6- पाकिस्तान बनाम कनाडा, 11 जून 2024

विज्ञापन

7- यूएसए बनाम भारत, 12 जून 2024

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ