T20 World Cup 2024: विश्व कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। इस मैच का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला था। इस ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 19 रन चाहिए थे लेकिन पाकिस्तान टीम आखिरी ओवर में 13 रन ही बना पाई थी। वहीं इस आखिरी ओवर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिससे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह काफी नाराज थे। जिसके बाद अब अकमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है।
अकमल ने सिख समुदाय और हरभजन सिंह से मांगी माफी
दरअसल भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को लेकर कामरान अकमल ने कहा था कि 12 बज गए हैं..कुछ भी हो सकता है। अकमल के इस बयान को सिख समुदाय के लिए अपमान से जोड़कर देखा गया। जिस पर अब अकमल ने माफी मांगी है। एक्स पर पोस्ट शेयर करके कामरान अकमल ने लिखा कि मुझे अपनी टिप्पणी पर काफी खेद है, मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से दिल से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द काफी अपमानजनक थे। मैं सभी सिख समुदाय के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब टीम इंडिया की Playing 11 में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
हरभजन ने लगाई थी लताड़
अपने एक्स अकाउंट पर कामरान अकमल को लताड़ लगाते हुए हरभजन सिंह ने लिखा कि लख दी लानत तेरे कामरान अखमल.. अपना गंदा मुंह खोलने से पहले आपको सिखों का इतिहास जानने की जरूरत है। हम सिखों ने आपकी मां और बहनों को बचाया था जब उन्हें आक्रमणकारियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था, समय हमेशा 12 बजे का था। शर्म आनी चाहिए तुम लोगों को.. कुछ आभार मानो
भारत ने पाकिस्तान को दी थी मात
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। वहीं पाकिस्तान को इस विश्व कप की अपनी लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ टीम इंडिया लगभग सुपर-8 में पहुंच चुकी है तो वहीं पाकिस्तान पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के अगले दो मैच आयरलैंड और कनाडा के साथ होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- SA Vs BAN: मार्करम ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, अफ्रीका को ऐसे हार से बचाया
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को मिली गुड न्यूज, इस फ्रेंचाइजी ने किया साइन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
1 hr ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड ने गंवाया तीसरा विकेट, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
2 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines