पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को मिली गुड न्यूज, इस फ्रेंचाइजी ने किया साइन

CPL 2024: पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर, फखर जमां और इमाद वसीम को T20 World Cup बीच एक अच्छी खबर मिली है। तीन खिलाड़ियों को कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक नई फ्रेंचाइजी ने साइन किया है।

CPL 2024 Pakistan Players

CPL 2024 Pakistan Players

CPL 2024: पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप में लगातार मिली दो हार के बाद सदमे में है। पहले यूएसए और फिर भारत से हारने के बाद टीम के खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ी हुई है। इस बीच उसके 3 खिलाड़ियों को अच्छी खबर मिल गई है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के गेंदबाज मोहम्मद आमिर, ऑलराउंडर इमाद वसीम और फखर जमां को कैरेबियन कंट्री में खेली जाने वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने साइन किया है। ये एक नई फ्रेंचाइजी है, जो सीपीएल में डेब्यू करेगी। फाल्कन्स ने अपनी टीम में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई और ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर क्रिस ग्रीन को भी साइन किया है।

विज्ञापन

17 साल के खिलाड़ी को भी किया गया साइन

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रैंडन किंग और फैबियन एलन के साथ ही इस लीग में फाल्कन्स ने 17 साल के खिलाड़ी को लेकर चौंकाया है। उसने बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को साइन किया है। एंड्रयू वेस्टइंडीज के लिए अंडर-19 विश्व कप में अपना जलवा दिखा चुके हैं। फाल्कन्स ने अब तक 12 खिलाड़ियों को साइन किया है। उन्हें अब अपनी टीम को पूरा करने के लिए जुलाई में ड्राफ्ट में जाकर पांच और खिलाड़ियों को साइन करना होगा। इस तरह 17 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जमैका तल्लावाह की लेगी जगह 

नई फ्रेंचाइजी एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स को सीपीएल में जमैका तल्लावाह की जगह मिलेगी। सीपीएल 2024 संस्करण 28 अगस्त से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि 10 साल में पहली बार एंटीगुआ में मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

आपको बता दें कि सीपीएल 2024 में इस बार कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। टिम डेविड और जेसन रॉय को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने साइन किया है। वहीं हेनरिक क्लासेन सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा और ट्रिस्टन स्टब्स सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम 

ब्रैंडन किंग, फैबियन एलन, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, फखर जमां, क्रिस ग्रीन, हेडन वॉल्श जूनियर, शमर स्प्रिंगर, जोशुआ जेम्स, केल्विन पिटमैन और ज्वेल एंड्रयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ