MI vs RR: मुंबई इंडियंस के ये हैं 4 प्रमुख हथियार, संजू सैमसन की टीम को देंगे कड़ी चुनौती

IPL 2024 MI vs RR: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा है। मुंबई ने इससे पहले अपने दोनों मैच गंवाए हैं। वहीं राजस्थान को पहले दोनों मैचों में जीत मिली है। संजू सैमसन की टीम मजबूत लग रही है मगर वानखेड़े में ब्लू आर्मी के हराना आसान नहीं होगा।

IPL 2024 MI vs RR Four Mumbai Indians Player Danger For Sanju Samson Team Rohit Sharma Ishan Kishan Tilak Verma jasprit Bumrah

IPL 2024 MI vs RR Four Mumbai Indians Player Danger For Rajasthan Royals

IPL 2024 MI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) 2024 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का हाल बेहाल है। अब तक के खेले गए दोनों मुकाबलों में हार्दिक पांड्या की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में भी MI अभी 10वें स्थान पर है। ऐसे में सबकी निगाहें सोमवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं कि क्या मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर विजेता बने पाएगी या नहीं? मुंबई इंडियंस का मुकाबला सीजन के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

वानखेड़े में मुंबई का पलड़ा भारी

आईपीएल के इस सीजन में जहां मुंबई इंडियंस का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स बेहतरीन फॉर्म में है। संजू सैमसन की टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। ऐसे में MI की तुलना में RR के हौसले ज्यादा बुलंद हैं। मगर अपनी घरेलू पिच पर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अक्सर बेहतर देखने को मिला है। बता दें कि वानखेड़े में MI और RR के बीच आईपीएल में अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई इंडियंस ने 5 तो राजस्थान रॉयल्स ने 3 मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन

वहीं, अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड की बात करें तो 28 मैचों में से मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 12 मैच में जीत अपने नाम की है। ऐसे में इस मुकाबले का क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर आईपीएल के इस सीजन में MI के खराब प्रदर्शन और हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। वहीं, दूसरे मुकाबले के बाद हुई टीम मीटिंग के बाद ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शायद इस मैच में हार्दिक की टीम बेहतर नजर आए। उनकी टीम में ऐसे चार घातक खिलाड़ी हैं, जो राजस्थान के हाथ से इस मैच को छीन सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो चार खिलाड़ी:-

विज्ञापन

1- रोहित शर्मा
इंडियन क्रिकेट टीम के हिटमैन और कप्तान व मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इस सीजन में भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। अपनी बल्लेबाजी से रोहित वानखेड़े की पिच पर मुंबई इंडियंस को जीत दिला सकते हैं। गुजरात और सनराइजर्स के खिलाफ पिछले दोनों मैच में उन्होंने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है।

2- जसप्रीत बुमराह
वहीं, गेंदबाजी के लिहाज से बात की जाए तो अगर हार्दिक पांड्या की कप्तानी सही रही और जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी का मौका सही समय पर मिला तो ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के नाम हो सकता है। बुमराह ने दोनों मैच में कमाल की गेंदबाजी की है। गुजरात के खिलाफ उन्हें तीन विकेट भी मिले थे।

विज्ञापन

3- तिलक वर्मा
मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने पिछले मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। सनराइजर्स के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में उनका तूफानी पचासा देखने लायक था। बाएं हाथ का यह धाकड़ खिलाड़ी इस सीजन अच्छे फॉर्म में दिख रहा है। इस मैच में भी टीम को तिलक से काफी उम्मीदें हैं।

4- ईशान किशन
वहीं, ईशान किशन की बात करें तो पिछले मैच के बाद वह कुछ हद तक लय में वापस लौटते दिखे हैं। गुजरात के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ उनका आतिशी अंदाज देख उम्मीदें बढ़ गई हैं कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह बेहतर कर सकते हैं।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएट्जी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ