T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से रौंदकर विश्वकप में शानदार आगाज किया है। टीम के गेंदबाजों ने आयरलैंड को महज 96 रन पर ऑलआउट करके अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 9 जून को नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन किस तरह की होगी। अब इसका इशारा खुद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दे दिया है। आइये जानते हैं कि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ क्या रणनीति तैयार की है…
क्या बोले रोहित शर्मा?
आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि इस मैदान की पिच को समझना थोड़ा मुश्किल है। यहां पर तेज गेंदबाजों को भरपूर मदद मिल रही है। हम यहां पर चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। पिच पर जिस तरह का उछाल देखने को मिल रहा है, वह चिंताजनक है। पांच महीने पहले तैयार किए गए मैदान पर स्थितियां कैसी होंगी इसकी जानकारी भी नहीं थी। हम जब लक्ष्य का पीछा कर रहे थे तो भी स्थिति वैसी ही थी जैसा कि पहली पारी के दौरान था। गेंद में उछाल बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल रही थी।
गेंदबाजों के मुफीद है पिच
रोहित शर्मा ने कहा कि पिच पूरी तरह से गेंदबाजों के मुफीद ही थी। बल्लेबाजों के पास सिर्फ यही ऑप्शन था कि वह गेंद की लेंथ को भांपकर शॉट खेल सकें। हमारी टीम में अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने काफी टेस्ट मैच खेले हुए हैं। वह पिच के हिसाब से खुद के खेल में बदलाव लाकर अच्छी पारी खेल सकते हैं। अर्शदीप ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास टेस्ट मैच का अनुभव नहीं है। लेकिन अर्शदीप ने भी शुरुआती 2 विकेट झटक कर हमारे लिए माहौल तैयार कर दिया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ओमान टीम पर चढ़ा ‘Bado Badi’ गाने का खुमार, प्रैक्टिस छोड़ लगे डांस करने; देखें Video
पाकिस्तान के खिलाफ यह होगी रणनीति
भारतीय कप्तान ने कहा कि हम ऐसा मानकर चल रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भी पिच इसी कंडीशन में होगी। हमारी रणनीति यही है कि हम मैदान पर जाकर अपना अच्छा खेल खेलें। हमारे सभी 11 खिलाड़ियों को अपना बेस्ट देना होगा। हमारे लिए बेहरतीन बात यह है कि हम आयरलैंड के खिलाफ दो स्पिन गेंदबाज के साथ उतरे जो ऑलराउंडर की भूमिका में थे। उनके प्रदर्शन ने हमारा मनोबल बढ़ाया है। रोहित शर्मा के बयान से अनुमान लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जीत के बाद भी मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया टीम, स्टार खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई चिंता
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines