T20 WC 2024: ओमान टीम पर चढ़ा 'Bado Badi' गाने का खुमार, प्रैक्टिस छोड़ लगे डांस करने; देखें Video

T20 World Cup 2024 Oman Team: आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर ओमान टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ओमान के खिलाड़ी ‘Bado Badi’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

T20 World Cup 2024 Oman Team Players

T20 World Cup 2024 Oman Team Players

T20 World Cup 2024 Oman Team: टी20 विश्व कप का हिस्सा इस बार ओमान टीम भी है। पहली बार ओमान टीम टी20 विश्व कप खेल रही है। हालांकि विश्व कप में ओमान की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम को अभी तक दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे मैच में ओमान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच से पहले का ओमान टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

‘Bado Badi’ गाने पर डांस करते दिखे ओमान के खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इंस्टाग्राम पर ओमान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ओमान के खिलाड़ी ‘Bado Badi’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ‘Bado Badi’ गाना इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी वायरल है यूजर्स इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं ऐसे में एक रील्स ओमान के खिलाड़ियों ने भी बनाई। जिसको आईसीसी ने शेयर किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 रनों से मिली हार

टी20 विश्व कप में ओमान ने अपना दूसरा मुकाबला 6 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला। इस मैच में ओमान को 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में ओमान की टीम 125 रन ही बना पाई थी। ओमान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयान खान ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी करते हुए मेहरान खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ