ICC Reveal Umpire Name For IND vs PAK T20 WC 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 2 जून से होने वाला है। इसको लेकर सभी टीमें पूरी तरह से तैयार है। भारत को विश्व कप का पहला मुकाबला भले ही 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजर 9 जून पर टिकी हुई है, जिस दिन भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होगी। यह मुकाबला हाईवोल्टेज होने वाला है, जिस पर सिर्फ भारत और पाकिस्तान के नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर होती है। इस कड़ी में आईसीसी ने विश्व कप के सभी मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायरों की लिस्ट जारी कर दी है। आईसीसी ने ये भी बता दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में कौन 2 अंपायर्स अंपायरिंग करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: मैच के बाद कैमरे के सामने वेंकटेश अय्यर ने की ऐसी हरकत, चौंक गए सब; देखें Video
भारत-पाक मुकाबले में कौन होंगे अंपायर
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने अंपायरिंग की थी, जो कि भारत के लिए हमेशा से अनलकी अंपायर साबित होते रहे हैं। इस मैच में भी इस अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे थे। 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप से पहले भी कई आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की हार के लिए इस अंपायर को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है, लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में रिचर्ड केटलब्रॉ अंपायरिंग करते नहीं दिखेंगे। यह यकीनन भारत के करोड़ों फैंस के लिए गुड न्यूज होगी। चलिए जानते हैं, इस हाई वोल्टेज मैच में कौन होंगे अंपायर।
ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: एलिमिनेटर से पहले विराट कोहली की सुरक्षा को खतरा, बेंगलुरु ने रद्द किया प्रैक्टिस सेशन
दोनों अंपायरों के पास काफी अनुभव
आईसीसी ने अंपायरों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें बताया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में रिचर्ड इलिंगवर्थ और रॉडनी टकर ऑन फील्ड अंपायर होंगे। इसके अलावा डेविड बून को मैच रेफरी बनाया गया है, जबकि क्रिस गैफनी को टीवी अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिचर्ड इलिंगवर्थ के पास कुल 248 टी20 मुकाबलों में अंपायरिंग करने का अनुभव है। इसके अलावा रॉडनी टकर के पास कुल 77 टी20 मैचों में अंपायरिंग करने का अनुभव है। इससे भारतीय क्रिकेट फैंस काफी खुश हैं। फैंस की चाहत थी कि फिर से भारत के लिए पनौती साबित होने वाला अंपायर अंपायरिंग नहीं करे, ऐसा लगता है कि आईसीसी ने फैंस की सुन ली है।
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 mins agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
5 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
52 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines