T20 World Cup 2024 IND vs IRE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। यह मैच आयरलैंड के खिलाफ यूएसए के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आज से पहले इस मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं खेला गया था। भारत और आयरलैंड के बीच इस मैदान पर पहला मुकाबला होने वाला है। इसको लेकर फैंस के भीतर खूब उत्साह देखा जा रहा है। यूएसए में बारिश का साया भी देखा जा रहा है। कई वॉर्मअप मैच बारिश के कारण रद्द भी हो चुके हैं, ऐसे में क्या आपने सोचा है कि अगर भारत और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो इसका अंजाम क्या होगा।
ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: वार्मअप मैच में स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, ओपनिंग मैच से हो सकता बाहर
बारिश हुई तो किसे होगा फायदा
भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। वैसे तो आयरलैंड भारतीय टीम के लिए आसान लक्ष्य होने वाला है। टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट की नंबर वन टीम है, दूसरी ओर आयरलैंड टॉप 10 से भी बाहर है। ऐसे में अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है, तो इससे टीम इंडिया को ही नुकसान होने वाला है। बता दें कि बारिश के कारण मुकाबला रद्द होनी की परिस्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे। इसका अर्थ है कि अगर मैच में बारिश होती है, तो आयरलैंड को इससे लाभ होगा। आयरलैंड वैसे भी भारत के खिलाफ हारने वाला है, लेकिन बारिश आती है, तो उन्हें मुफ्त का एक अंक मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर हार्दिक पांड्या ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
वॉर्मअप मैच में भारत की जीत
आज यानी 2 जून से आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो गया है। इससे पहले बीते दिन भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्मअप मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम की एकतरफा जीत हुई है। भारत ने बांग्लादेश के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों का लक्ष्य रखा था। इस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी 40 रनों की पारी निकली। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के कारण भारत का स्कोर 182 तक पहुंच गया। बांग्लादेश इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका और 60 रनों से हार गया।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines