टीम इंडिया ने आयरलैंड को हरा दिया है। भारत ने 12.2 ओवर में 8 विकेट से ये मुकाबला जीता। कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए।
कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पचासा जड़ दिया है। उन्होंने 36 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक फिफ्टी जमाई। 10 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 76 रन हो चुका है।
विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया संभली। टीम इंडिया ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 39 रन बनाए।
टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है। दूसरे ओवर में विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 5 गेंदों में महज 1 रन बनाया। कोहली को तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर मार्क अडायर ने बेंजामिन व्हाइट के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
आयरलैंड की पूरी टीम 96 रन पर ढेर हो गई है। आयरलैंड की टीम 16 ओवर ही खेल पाई।
टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में महज 6 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
आयरलैंड का नौवां विकेट भी आउट हो गया है। जसप्रीत बुमराह ने जोशुआ लिटिल को 14 रन पर आउट किया। ये विकेट 15वें ओवर में 77 रन पर गिरा। अब टीम इंडिया को सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
आयरलैंड के 8 विकेट 50 रन पर आउट हो चुके हैं। 12वें ओवर में बैरी मैक्गार्थी को अक्षर पटेल ने कैच पकड़कर आउट किया।
आयरलैंड बेहद मुश्किल में नजर आ रही है। उसके 7 बल्लेबाज 10.1 ओवर में पवेलियन लौट चुके हैं। आयरलैंड का स्कोर 49 रन है।
आयरलैंड का छठा विकेट भी आउट हो गया है। मोहम्मद सिराज ने जॉर्ज डॉकरेल को 3 रन पर आउट किया।
टीम इंडिया के गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो गए हैं। आयरलैंड को पांचवां झटका नौवें ओवर में लगा। हार्दिक पांड्या ने कर्टिस कैम्पर को 12 रन पर आउट किया। आयरलैंड की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है।
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया है। आयरलैंड को चौथा झटका आठवें ओवर में लगा। जसप्रीत बुमराह ने हैरी टेक्टर को 4 रन पर पवेलियन भेजा। आयरलैंड के 4 विकेट 8 ओवर के अंदर 36 रन पर गिर गए।
आयरलैंड को सातवें ओवर में तीसरा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने लॉर्कन टकर को बोल्ड कर पवेलियन कर रास्ता दिखाया। टकर 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए।
आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। उसने 5 ओवर में 26 रन बनाए हैं। उसने दो विकेट खोकर ये स्कोर बनाया।
अर्शदीप सिंह ने अपने एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट चटकाकर चकित कर दिया है। अर्शदीप ने पॉल स्टर्लिंग को आउट करने के बाद आयरलैंड के ओपनर एंड्रयू बालबर्नी का विकेट चटकाया। एंड्रयू बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान पॉल स्टर्लिंग को 2 रन पर पवेलियन भेजा। पॉल बाउंसर पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच पकड़ा।
पहले ओवर की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की है। कप्तान रोहित शर्मा ने नई बॉल से उन पर भरोसा जताया है। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद चौंकाया। उन्होंने भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को ही मौका नहीं दिया।
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
A look at teamindia's Playing XI 🔽
Follow The Match ▶️ https://t.co/YQYAYunZ1qt20worldcup | indvirepic.twitter.com/HkG9hzJOjL
— BCCI (@BCCI) June 5, 2024
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट