T20 World Cup 2024 Team India: भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं। इसके बाद टीम इंडिया टी20 विश्व कप में खेलते हुई दिखाई देगी। जिसको लेकर जल्द ही बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। फैंस की नजरें भी टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी हैं। वहीं टीम इंडिया को लेकर अब जमैका के पूर्व धावक का बड़ा बयान सामने आया है।
जमैका का ये धावक इन दिनों आईपीएल 2024 पर अपनी नजरें बनाए हुए है, ऐसे में बीसीसीआई को भी इस टूर्नामेंट के दौरान ही टीम इंडिया का ऐलान करना है। जिसको लेकर पूर्व धावक का मानना है कि आईपीएल में भारत के कई प्रतिभावान खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते टीम इंडिया को चुनना सेलेक्टर्स के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
‘विश्व कप में 3 भारतीय टीम’
आईपीएल की पॉपुलेरिटी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे में जमैका के पूर्व धावक योहान ब्लेक भी आईपीएल का मजा ले रहे हैं। वहीं अब टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को लेकर योहान ब्लेक ने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध अपार प्रतिभा पूल के कारण भारतीय टी20 विश्व कप टीम का चयन करना अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण है। इतने सारे प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी हैं कि ऐसा लगता है कि वे संभावित रूप से विश्व कप में तीन टीमों को भेज सकते हैं। आखिर में योहान ने बीसीसीआई, आईपीएल और आईसीसी को भी टैग किया है।
भारतीय टीम के स्क्वाड पर टिकी नजर
1 जून से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है।
इस ग्रुप में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका की टीम को रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ न्यूयॉर्क में खेलेगी। अब जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 या 28 अप्रैल को बीसीसीआई टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अंपायरिंग पर फिर उठे सवाल, जडेजा की नो बॉल पर भड़के फैंस
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस का तूफान, Points Table में हलचल; प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक
ये भई पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी लगभग कंफर्म! पूर्व कप्तान ने बताए नाम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
58 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines