हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: जीत के बाद सबसे पहले इस खिलाड़ी से गले मिले विराट, WC का नहीं खेला एक भी मैच

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले को टीम इंडिया जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया है। वहीं फाइनल जीतने के बाद कोहली ने सबसे पहले इस खिलाड़ी को गले लगाया था।

विज्ञापन
virat kohli

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। फाइनल जीतने में विराट ने अहम भूमिका निभाई।

इस पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली फ्लॉप साबित हुए थे लेकिन फाइनल मुकाबले में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों विराट को बड़े मैचों का खिलाड़ी कहा जाता है। फाइनल मुकाबला जीतने के बाद विराट कोहली ने सबसे पहले उस खिलाड़ी को गले लगाया जो इस विश्व कप के लिए टीम स्क्वाड में तो था लेकिन उसको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

जीत के बाद युजवेंद्र चहल से गले मिले विराट

युजवेंद्र चहल को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं फाइनल मुकाबला जीतने के बाद विराट कोहली ने मैदान से बाहर निकलते हुए युजवेंद्र चहल को गले लगाया। इसके बाद विराट और रोहित ने एक-दूसरे को गले लगाया। सोशल मीडिया पर अब काफी सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

विराट बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। मैच में टीम इंडिया के 3 विकेट जल्दी गिर गए थे। ऐसे में फैंस और पूरी टीम की उम्मीदें विराट कोहली पर थी। विराट ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान विराट ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के चलते विराट को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा का बड़ा ऐलान, विराट कोहली के बाद T20i से लिया संन्यास

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola