T20 World Cup 2024 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन अंतिम के 5 ओवरों में पूरी कहानी पलट गई और भारतीय टीम हारी हुई बाजी जीत गई। इस जीत के बाद जहां टीम इंडिया टी20 क्रिकेट की नई चैंपियन बन गई। वहीं, साउथ अफ्रीका का पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी अंतिम समय में टूट गया। अब इसी मैच के टर्निंग प्वाइंट पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज रहे डेल स्टेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले डेल स्टेन
डेल स्टेन ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि ‘एक समय पर, टीम इंडिया पावरप्ले में 2 विकेट लेकर बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने रन बनाने वाली साझेदारी के साथ वापसी की और फिर जसप्रीत बुमराह के ओवर और सूर्यकुमार यादव के कैच ने पूरे खेल को बदल दिया, जब तक हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे थे, उस समय तक साउथ अफ्रीका मैच में बनी हुई थी लेकिन क्लासेन का विकेट गिरा तब साउथ अफ्रीका दबाव में आ गया।
मैच हारे लेकिन दिल जीतने में हुए कामयाब
डेल स्टेन ने कहा कि साउथ अफ्रीका भले ही ये मैच हार गई हो लेकिन वह फैन्स का दिल जीतने में सफल रही है। टीम पहली बार फाइनल तक पहुंची और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर पहुंची। फाइनल मैच काफी उताव-चढ़ाव वाला रहा लेकिन मैच बहुत शानदार हुआ। मैच में कभी साउथ अफ्रीका आगे रहा कभी भारत, लेकिन बुमराह ने आखिरी समय में मैच के रुख को पूरी तरह से मोड़ दिया।
ये भी पढ़ें:- WI vs ENG: इस दिग्गज की आखिरी टेस्ट सीरीज, कप्तान ने दे दिया बड़ा बयान
दुर्भाग्य से नहीं बन सके चैंपियन
स्टेन ने आगे कहा कि साउथ अफ्रीका ने पूरा जोर लगाया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल तक पहुंचना शानदार था। टीम चैंपियन बन सकती थी लेकिन दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके। फाइनल मैच का रोमांच चरम पर था। एक समय तक लगा भारत आसानी से जीत जाएगा लेकिन फिर साउथ अफ्रीका ने वापसी की। फिर लगा साउथ अफ्रीका आसानी से जीत जाएगा लेकिन पल भर में ही सब कुछ बदल गया। हर फैन चाहता है कि मैच का रोमांच ऐसा हो। ये दिन जीत लेने वाला फाइनल था।
ये भी पढ़ें:- WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित नहीं श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को मिल सकता है नया कप्तान?
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
19 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines