हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठा रहा ये खिलाड़ी, क्या आज Playing 11 में मिलेगा मौका?

T20 World Cup 2024 IND vs SA : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
team india

T20 World Cup 2024 IND vs SA : भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का टाइम भारतीय समयानुसार रात 8 बजे का है। ये मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। वहीं इस मैच में क्या रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग में बदलाव कर सकते हैं ये बड़ा सवाल है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक ऐसा खिलाड़ी है जो हर मैच में अपने खराब प्रदर्शन से फैंस और टीम को निराश कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं शिवम दुबे की। शिवम दुबे के बल्ले से इस टूर्नामेंट में एक भी ढंग की पारी नहीं निकली है, बावजूद इसके दुबे को हर मैच में मौका दिया जा रहा है।

इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री

शिवम दुबे को आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। लेकिन अभी तक शिवम ने अपने खराब प्रदर्शन से काफी निराश किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी दुबे बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फाइनल मुकाबले में शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन से बाहर करके संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद संजू को भी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था। वहीं अभी तक संजू को इस टूर्नामेंट में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक संजू बेंच पर बैठे हुए दिखाई दिए हैं।

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Video: फाइनल मैच 8 नहीं अब इतने बजे हो सकता है शुरू, IND-SA मैच का नया टाइम

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: 29 नहीं 30 जून को हो सकता है फाइनल, सामने आई बड़ी वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola