T20 World Cup 2024 Hardik Pandya: टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच को जीतकर टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। फाइनल मैच को टीम इंडिया ने 7 रन से अपने नाम किया था। एक समय मैच साउथ अफ्रीका की झोली में लग रहा था लेकिन मैच में 3 टर्निंग प्वाइंट ऐसे आए, जिनसे टीम इंडिया चैंपियन बन गई।
बुमराह का 18वां ओवर
इस मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 15वें ओवर तक मैच अफ्रीका की तरफ था। अक्षर पटेल ने 15वां ओवर डाला था जो काफी महंगा भी रहा था, इस ओवर में ही साउथ अफ्रीका कमबैक कर चुकी थी। इसके बाद कप्तान रोहित ने अपने सबसे खतरनाक गेंदबाज बुमराह पर भरोसा जताया और उनको 17वां ओवर दिया। 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने महज 2 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया था। बुमराह के इस ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम काफी दबाव में आ गई थी।
हार्दिक का 17वां ओवर
इस मैच में हार्दिक पांड्या को 17वां ओवर देना बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट लेकर मैच टीम इंडिया की झोली में डाल दिया था। क्लासेन इस मैच में काफी तूफानी पारी खेल रहे थे। इस ओवर में हार्दिक ने महज 4 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया था।
सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ना
इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंद प्वाइंट डेविड मिलर का कैच रहा था, जिसको बाउंड्री लाइन पर सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा था। इस मैच को जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे और क्रीज पर साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर मौजूद थे।
आखिरी ओवर करने भी हार्दिक पांड्या ही आए थे। हार्दिक की पहली ही गेंद पर मिलर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, एक समय लग रहा था कि ये गेंद छक्के देकर जाएगी लेकिन बाउंड्री पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच लेकर सबको हैरान कर दिया था। यहां पर टीम इंडिया मैच को लगभग जीत ही गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA: फाइनल में रोहित शर्मा ने कर दी थी बड़ी चूक, हार की कगार पर पहुंच गई थी टीम
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: जीत के बाद सबसे पहले इस खिलाड़ी से गले मिले विराट, WC का नहीं खेला एक भी मैच
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
21 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines