T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। फाइनल मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करके फाइनल में पहली बार अपनी जगह बनाई है। ऐसे में आज फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की कड़ी चुनौती होने वाली है। साउथ अफ्रीका के 4 खिलाड़ियों से फाइनल में टीम इंडिया को सावधान रहना होगा।
1. तबरेज शम्सी
साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी इस विश्व कप में काफी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते साउथ अफ्रीका का गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी मजबूत दिख रहा है। तबरेज शम्सी अभी तक इस टूर्नामेंट में 4 मैचों 11 विकेट चटका चुके हैं। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शम्सी ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस मैच में तबरेज ने 3 विकेट चटकाए थे। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस गेंदबाज से थोड़ा संभलकर रहना होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? फाइनल में किसे मिलेगा मौका
2. कागिसो रबाड़ा
कागिसो रबाड़ा साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाजों को रबाड़ा अच्छी तरह जानते हैं उनकी कमजोरी और ताकत। इस विश्व कप में रबाड़ा भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। अभी तक खेले गए 8 मैचों में रबाड़ा 12 विकेट अपने नाम कर सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को रबाड़ा से खतरा हो सकता है।
3. एनरिक नॉर्टजे
साउथ अफ्रीका के दूसरे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी टीम की जीत में एनरिक नॉर्टजे अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपनी स्पीड से इस टूर्नामेंट में एनरिक ने विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। अभी तक इस टूर्नामेंट में एनरिक नॉर्टजे 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
4. मार्को जानेसन
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को जानेसन का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में कमाल का रहा है। खासकर गेंदबाजी मार्को ने काफी अच्छी की है। बाएं हाथ का ये गेंदबाज टीम इंडिया के बल्लेबाजों का कड़ी परीक्षा ले सकता है। 8 मैचों में मार्को जानेसन 6 विकेट चटका चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: बारबाडोस के मैदान का ताजा वीडियो आया सामने, जानें आज मैच होगा या नहीं
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल से पहले बारबाडोस में हुई भारी बारिश, क्या निकलेगा आज मैच का रिजल्ट?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines