हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: बारबाडोस के मैदान का ताजा वीडियो आया सामने, जानें आज मैच होगा या नहीं

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है, लेकिन अब बारबाडोस मैदान का ताजा वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
IND vs SA Barbados

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया लगातार मंडरा रहा है। बारबाडोस के मौसम पर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। फैंस चाहते है कि आज पूरा मैच देखने को मिले। लेकिन रिपोर्ट के मुताबित मैच के दौरान बारिश होने के 78 फीसदी तक के चांस है ऐसे में अगर बारिश ज्यादा समय तक होती है और आउटफील्ड ज्यादा गिला हो जाता है तो आज मैच पूरा कराना मुश्किल हो सकता है।

बारबाडोस से ताजा वीडियो आया

बारबाडोस का मौसम लगातार करवट बदल रहा है कभी तेज बारिश हो रही है तो कभी धूप निकल रही है, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। वहीं अब बारबाडोस के मैदान का ताजा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड, बल्लेबाजी कोच और फील्डिंग कोच भी दिख रहे हैं।

इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। बारबाडोस की पिच को लेकर ये सभी बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिलहाल हल्के-हल्के बादल छाए हुए, इसके अलावा थोड़ी तेज हवाएं भी चल रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल से पहले बारबाडोस में हुई भारी बारिश, क्या निकलेगा आज मैच का रिजल्ट?

कैसा होगा पिच का मिजाज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केसिग्टन ओवल की पिच पर खेला जाएगा। इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। शुरुआत में गेंद काफी मूवमेंट कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतकर दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। जब तक गेंद नई होगी तब तक बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

टी20 में दोनों टीमों हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

विश्व कप के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार आमने-सामने है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 14 मैच भारत और 11 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: फाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने बताई अपनी रणनीति, कहा “ऐसे जीतेंगे”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: फाइनल में कोहली जड़ेंगे ‘विराट’ शतक…जीतेगा इंडिया, इंग्लैंड के दिग्गज का दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola