T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: विश्व कप के 19वें मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया। लेकिन फिर एक खिलाड़ी ऐसा रहा जो टीम इंडिया की जीत में एक्स फैक्टर साबित हुआ। वहीं अब इस खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड भी मिला है।
ऋषभ पंत साबित हुए एक्स फैक्टर
पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत ने पहले बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। इसके बाद फील्डिंग में पंत ने कई कमाल के कैच पकड़े। इस मैच में पंत ने टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान पंत ने 6 शानदार चौके लगाए थे।
इसके बाद कीपिंग करते हुए भी पंत ने तीन कमाल के कैच पकड़े थे। इतना ही नहीं सही डीआरएस लेने में भी पंत ने कप्तान रोहित की सहायता की। इतना ही नहीं मैच के बाद पंत को शानदार फील्डिंग करने के लिए ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री द्वारा बेस्ट फील्डर का मेडल मिला।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो
टीम की लगातार दूसरी जीत
पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने विश्व कप के ओपनिंग मैच में आयरलैंड को हराया था। दूसरी तरफ पाकिस्तान की ये विश्व कप में लगातार दूसरी हार है। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया अब ग्रुप ए में यूएसए को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर आ गई है। 2 मैचों में 2 जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के 4 अंक हो गए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: ट्रैक्टर बेचकर मैच देखने आया, हार के बाद हुआ शर्मिंदा; पाकिस्तानी फैन का Video Viral
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का गणित, क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गई पाकिस्तान?
संबंधित खबरें
फिन एलेन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
12 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
21 mins agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
44 mins ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
51 mins agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
1 hr agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
1 hr agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines