T20 World Cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम बड़े उलटफेर के सदमे में है। टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में उसे यूएसए ने सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में तूफान मचा हुआ है। जहां एक ओर पाकिस्तान टीम में फूट की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं कुछ रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि 9 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम को मैनेजमेंट की तरफ से मैसेज मिल गया है।
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने किया दावा
पाकटीवी यूट्यूब चैनल पर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने PAK टीम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तरफ से मैसेज मिलने का दावा किया है। पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तान टीम में बाबर आजम की कोई यारी-दोस्ती है या फिर इमाद वसीम का असर…या फिर शाहीन अफरीदी की कप्तानी छिनने के बाद टीम में फूट की बात…ये जितनी भी खबरें चल रही हैं उससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक बात खास है। वो ये कि पीसीबी ने पूरी टीम को एक पैगाम दे दिया है कि इंडिया के खिलाफ मैच में जीत बहुत जरूरी है।
पूरी टीम पर हो सकता है एक्शन
जर्नलिस्ट ने आगे पूरी टीम पर एक्शन की बात कही। उसने कहा- अगर ये जीत नहीं आती है तो किसी एक खिलाड़ी के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी टीम के खिलाफ एक्शन होगा। सभी के ऊपर एक ही लाइन खींची जाएगी। पीसीबी के एक बड़े अधिकारी ने टीम मैनेजमेंट के जरिए ये मैसेज भिजवा दिया है कि अब कोई 19-20 वाला मामला नहीं होना चाहिए। ये टीम भारत के खिलाफ लड़ती नजर आनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: USA vs PAK: मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को दिखाई ‘औकात’, बाबर आजम को जमकर सुनाया
करो या मरो का मुकाबला
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में शामिल है। यूएसए से हार के बाद वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला एक तरह से करो या मरो वाला होगा। अगर इस मैच में भी पाकिस्तान को हार मिलती है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। देखना होगा कि बाबर की सेना इस हार से उबरकर भारत के खिलाफ कैसा परफॉर्म करती है।
ये भी पढ़ें: Ind vs Pak: पाकिस्तान के लिए बोझ बने ये 4 खिलाड़ी, टीम इंडिया का कैसे करेंगे सामना
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या पाकिस्तान टीम में पड़ गई फूट? बाबर आजम बने वजह!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines