T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला गया था। इस मैच के लिए दुनियाभर से फैंस न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम पहुंचे थे। कई यूट्यूबर भी इस मैच की कवरेज करने पहुंचे थे। इस दौरान एक बड़ा कांड हो गया। जानकारी के अनुसार, मैच का व्लॉगिंग करने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तानी यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गार्ड को पसंद नहीं आया वीडियो बनाना
पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि साद अहमद नाम के एक यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे एक सुरक्षा गार्ड ने गोली मारी। यूट्यूबर नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की तैयारी के दौरान लोगों के इंटरव्यू लेने गया था। कहा जा रहा है कि यूट्यूबर न्यूयॉर्क के मोबाइल मार्केट में वीडियो बनाने पहुंचा था। उसने उस दौरान कई दुकानदारों की बाइट ली।
बाइट लेने के दौरान मारी गोली
फिर उसने एक गार्ड के सामने माइक लगाकर उसकी बाइट लेने की कोशिश की। हालांकि गार्ड को ये सब पसंद नहीं आया। उसने साद से कहा कि वह वीडियो बनाना बंद कर दे। जब साद ने उसकी बात नहीं मानी तो गार्ड ने अपना आपा खोकर यूट्यूबर को गोली मार दी। इसके बाद यूट्यूबर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने 24 घंटे में ही तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
साद के दोस्त ने यूट्यूबर को लेकर बड़ी बात बताई। उसने कहा कि वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। इस घटना के बाद उसका परिवार सदमे में है। दोस्त ने उससे मैच की तैयारियों को कवर करने के लिए जाने से पहले बात की थी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें यूट्यूबर गार्ड से बात करता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गार्ड के हवाले से दावा किया जा रहा है। गार्ड का कहना है कि वह माइक को मेरे चेहरे के पास लाकर वीडियो बना रहा था। जिससे मुझे गुस्सा आ गया। इस दौरान मैंने अपना आपा खो दिया। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में 120 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव किया था। भारतीय टीम ने हाई-प्रोफाइल मुकाबले में 6 रन से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया मुकाबला 12 जून को यूएसए के खिलाफ खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब कनाडा से पिटेगा पाकिस्तान? ये 5 खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘बाबर आजम को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ PAK के ही पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 min agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines