IND vs PAK: सामने आई न्यूयॉर्क के मौसम की तस्वीर, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

IND vs PAK New York Weather Update: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क के मौसम को लेकर अपडेट सामने आया है। जिससे भारतीय टीम की टेंशन बढ़ सकती है।

IND vs PAK T20 WC

IND vs PAK

IND vs PAK New York Weather Update: भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। स्थानीय समयानुसार ये मैच न्यूयॉर्क में सुबह 10.30 बजे से होगा। भारत में ये मुकाबला रात 8 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। लेकिन न्यूयॉर्क के मौसम ने करोड़ों फैंस और टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क के मौसम की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें घने बादल नजर आ रहे हैं। यानी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा चुका है। आपको बता दें कि मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार न्यूयॉर्क में सुबह 10 बजे बारिश होने की 61 प्रतिशत संभावना है। इसके साथ ही बादल छाए रहने का भी अनुमान है। साथ ही आंधी-तूफान की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

कम से कम 5-5 ओवर बल्लेबाजी की जरूरत 

अगर ये मैच बारिश से प्रभावित होता है तो संभव है कि मुकाबले में DLS के आधार पर ओवर कम कर दिए जाएं। मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। अगर बारिश या फिर खराब रोशनी की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है तो मैच को रद्द कर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट बांट दिया जाएगा।

विज्ञापन

टीम इंडिया को हो सकता है एक अंक का नुकसान 

अगर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलता है तो टीम इंडिया को थोड़ा  नुकसान हो सकता है क्योंकि वह फिलहाल अच्छी स्थिति में है और पाकिस्तान को हरा सकती है। पाकिस्तान के हौसले यूएसए से हारने के बाद पस्त हैं। ऐसे में उसे एक पॉइंट का फायदा मिल सकता है, लेकिन उसके बावजूद वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर ही रहेगी। ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल यूएसए टॉप पर है। यूएसए के पास 2 मैच जीतने के बाद 4 पॉइंट हैं।

विज्ञापन

पिच पर हो चुका है विवाद

टीम इंडिया एक मैच जीतने के बाद 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर कनाडा की टीम आ गई है। उसके पास 2 अंक हैं। आपको बता दें कि नासाउ की पिच पर असामान्य उछाल के कारण विवाद हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पिच क्यूरेटर भी इस मामले में कंफ्यूज हैं। दरअसल, पिचों को ऑस्ट्रेलिया में बनाकर अमेरिका के मैदानों में लगाया गया है। इन पिचों को ड्रॉप इन पिच कहा जाता है। ये पिचें फिलहाल अजीब तरह से रिएक्ट कर रही हैं, लेकिन ये तय है कि पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। इसलिए इस मैच में टॉस की भूमिका बड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ