T20 World Cup 2024 IND vs PAK IMD Alert Super 8 Scenario New Points Table

IND vs PAK मैच में बारिश के आसार, अगर रद्द होता है मुकाबला...किसे होगा फायदा?

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मैच पर बारिश होने का खतरा मंडरा रहा है। चलिए आपको बताते हैं अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो इसका अंजाम क्या होगा।

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज यानी 9 जून को खेला जाएगा। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारतीय टीम का इस मैच में पलड़ा भारी लग रहा है। अगर टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो सुपर-8 के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर देगी, क्योंकि भारत आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच पहले ही जीत चुका है। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि वह पहले ही अपना एक मैच अमेरिका के खिलाफ हार चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दी जानकारी

पाकिस्तान अगर आज का मुकाबला हारता है, तो सुपर-8 की रेस से उसका पत्ता लगभग साफ हो जाएगा। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर इस मैच में बारिश होती है, तो अंजाम क्या होगा। यह सवाल इसलिए भी जायज है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया था। भारत पाकिस्तान मैच को लेकर भी मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो सकता है। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है, तो इसका फायदा किसे होगा। चलिए बताते हैं क्या कहता है बारिश का पूरा समीकरण।

इस वीडियो में देखें पूरा समीकरण…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ