T20 World Cup 2024 IND vs PAK New York Weather: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क में टी-20 विश्व कप का ‘महामुकाबला’ खेला जाएगा। नासाउ स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर दुनियाभर के फैंस में जबर्दस्त क्रेज नजर आ रहा है। फैंस इस मैच का लुत्फ लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम की भविष्यवाणी ने टेंशन बढ़ा दी है। न्यूयॉर्क के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को झटका लग सकता है। आइए आपको बताते हैं कि 9 जून को न्यूयॉर्क का मौसम कैसा रहेगा और अगर बारिश आई तो दोनों टीमों को कितना नुकसान हो सकता है।
बारिश पड़ने की 61 प्रतिशत संभावना
न्यूयॉर्क में ये मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, सुबह 10 बजे बारिश पड़ने की 61 प्रतिशत संभावना है। हालांकि 11 बजे तक बारिश में थोड़ी कमी होने की उम्मीद है, लेकिन बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बादल छाए रहने के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। न्यूयॉर्क में आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
बारिश आई तो कैसे पूरा होगा मैच?
अगर बारिश आती है तो संभावना है कि मैच पूरे 20 ओवर का न हो। इसके ओवरों में कटौती की जा सकती है। ग्रुप स्टेज और सुपर 8 स्टेज के दौरान अगर मैच में बारिश आती है तो मैच का रिजल्ट पाने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5 ओवर बल्लेबाजी दी जा सकती है। ग्रुप और सुपर-8 के दौरान रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। यानी उसी दिन मैच पूरा कराने की हर संभव कोशिश की जाएगी। फिर भी यदि बारिश का दखल बढ़ जाता है और मैच कराने की स्थिति नहीं बनती है तो इसे रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा।
कैसा है पिच का मिजाज
न्यूयॉर्क की पिच ने असामान्य उछाल दिया है। नासाउ की पिच पर भारत आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेल चुकी है। जिसमें उसके तेज गेंदबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर आयरलैंड को 96 रन पर आउट कर दिया था। इस पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिली थी। हालांकि असामान्य उछाल के कारण इस पर विवाद भी हो चुका है। आईसीसी ने इसे ठीक कराने की बात कही है।
बारिश से धुला मैच तो दोनों टीमों को कितना नुकसान
अगर मैच बारिश से धुलता है तो दोनों ही टीमों को नुकसान होगा। हालांकि टीम इंडिया को थोड़ा कम होगा क्योंकि वह आयरलैंड से मैच जीत चुकी है। ऐसे में उसके पास 2 अंक हैं। अगर ये मैच टाई रहता है तो भारतीय टीम के पास 3 अंक हो जाएंगे। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो उसे दो मैचों में सिर्फ एक ही अंक मिल पाएगा क्योंकि वह यूएसए से मुकाबला हार चुकी है। पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में फिर भी कनाडा से नीचे ही चौथे स्थान पर रहेगी। फिर पाकिस्तान के अगले दो मैच कनाडा और आयरलैंड से होंगे। जिसमें जीत दर्ज कर वह 5 अंक तक जा सकती है, लेकिन उसके सामने बाहर होने का संकट बढ़ सकता है क्योंकि सुपर-8 के लिए 6 अंक क्वालिफिकेशन हो सकते हैं क्योंकि यूएसए की टीम पहले ही दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेरी लाइफ का बेस्ट मैच…मोहम्मद शमी बोले- उसे नहीं भूल सकता
ये भी पढ़ें: World Cup में भारत-पाक मैच की टिकट सबसे महंगी, ICC वेबसाइट पर सस्ती उपलब्ध नहीं!
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines