T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कमर कस चुकी है। भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। टीम इंडिया 1 जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला होगा। टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है। जहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस महामुकाबले को 9 जून को खेला जाएगा।
IND vs PAK मैच में बारिश की संभावना
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश पड़ने की संभावना है। इस मैच को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत में उस वक्त शाम के 8 बजेंगे। मौसम के अपडेट के अनुसार, न्यूयॉर्क में सुबह 6 बजे धूप होगी, लेकिन जैसे ही मैच का समय होगा, तेज बारिश आ सकती है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मौसम इसी तरह रह सकता है। अब अगर मैच नहीं हुआ तो सुपर-8 का क्या समीकरण होगा, आइए जानते हैं…
रिजर्व डे का प्रावधान नहीं
जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड कप के लीग मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ग्रुप स्टेज और सुपर 8 स्टेज के दौरान बारिश की संभावना बनती है तो नतीजे के लिए दोनों टीमों को कम से कम पांच ओवर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। जबकि सेमीफाइनल और फाइनल के नतीजे के लिए कम से कम एक-एक ओवर बल्लेबाजी कराने का विकल्प रखा गया है।
मैच रद्द हुआ तो मिलेगा एक पॉइंट
अगर मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया को सुपर-8 में जाने के लिए हर मैच जीतना होगा। अगर इस मैच से एक पॉइंट मिल जाता है तो टीम इंडिया को आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के खिलाफ अपना मैच हर हाल में जीतना होगा। जिससे उसे कुल 7 पॉइंट मिल सकते हैं।
उलटफेर हुआ तो होगा नुकसान
अगर टीम इंडिया को किसी भी एक मैच में हार मिलती है तो पांच ही पॉइंट मिल सकेंगे। इससे उसका सुपर-8 में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, एक ग्रुप में शामिल 5 टीमों के एक-दूसरे से मुकाबले होंगे। इस तरह वह अधिकतम 8 पॉइंट हासिल कर सकती हैं। यदि कोई उलटफेर हुआ तो टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर भारतीय टीम का एक मुकाबला बारिश से धुलता है और किसी एक में हार का सामना करना पड़ता है तो वह अधिकतम 5 अंक ही हासिल कर पाएगी। ऐसे में उसे किसी भी खतरे से बचने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया के 3 और खिलाड़ी अमेरिका रवाना, हार्दिक पांड्या पर गहराया सस्पेंस
ये भी पढ़ें: रियान पराग की Youtube हिस्ट्री दुनिया के सामने आई, इन एक्ट्रेस के हॉट वीडियोज करते हैं सर्च
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बाहर…पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा के बाद चुना टीम इंडिया का कप्तान
ये भी पढ़ें: हेड कोच बनने पर गौतम गंभीर के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां, दो बड़े टूर्नामेंट दांव पर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: फ्री में कहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मैच? Live Streaming की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
59 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines