T20 WC 2024 IND Vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2 जून से शुरू हो रहा है। इसके लिए तकरीबन सभी टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। हालांकि कुछ टीमों के स्क्वाड का ऐलान बाकी है, लेकिन फैंस को टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा इंतजार भारत-पाकिस्तान मैच का है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला ICC का एक हाई वोल्टज मुकाबला होता है।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में एक-दूसरे के आमने-सामने होती हैं और इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में भी फैंस भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत का इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमें 9 जून को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ये मुकाबला अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जिसके लिए फैंस अभी से भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट खरीद रहे हैं। हालात ये है कि मैच के टिकट अब डबल कीमत पर बिक रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जो टिकट पहले 1300 डॉलर (करीब 1.08 लाख) में मिल रहा था। अब उसी टिकट के लिए फैंस 2500 डॉलर (करीब 2.08 लाख) से ज्यादा तक खर्च कर रहे हैं।
अमेरिका में हैं भारतीय प्रवासी
बता दें कि अमेरिका में पाकिस्तान की अपेक्षा प्रवासी भारतीय ज्यादा रहते हैं। ऐसे में टिकट की मांग ज्यादा होना जायज बात है। दोनों ही देशों के फैंस अमेरिका में इस मैच का लुत्फ उठाएंगे। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में होटल का किराया भी आसमान छू रहा है। न्यूयॉर्क के होटल में एडवांस बुकिंग में 7 गुना का इजाफा हो चुका है। बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच के दिन का एक रूम का किराया तकरीबन 10 हजार रुपये है। जबकि भारत-पाक मैच वाले दिन होटल रूम के किराए के लिए फैंस 70 हजार रुपये दे रहे हैं।
T20 WC में भारत का पलड़ा भारी
टी20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी रहा है। दोनों देशों के बीच खेले गए 8 में से 6 मैच भारत ने जीते हैं। जबकि एक मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा। पाकिस्तान ने 2021 में भारत को टी20 विश्व कप में हराया था, लेकिन इसके बाद भारत फिर से जीत की पटरी पर लौट आया था। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के मुंह से मैच को खींचकर लेकर आए थे और भारतीय फैंस को जीत का तोहफा दिया था। इस बार भी भारतीय फैंस कोहली और टीम इंडिया से यही उम्मीद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines