T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की टीमें अब केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ती नजर आती हैं। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को ‘महामुकाबले’ से जाना जाता है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं। हालांकि दोनों टीमों की इस राइवलरी में भारतीय टीम हमेशा से ही आगे रही है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। अब दोनों टीमें 9 जून को एक बार फिर टी-20 विश्व कप में भिड़ने वाली हैं। इस महामुकाबले को लेकर कुछ भविष्यवाणियां सामने आई हैं। ऐसी ही एक भविष्यवाणी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के चचेरे भाई और पाकिस्तान के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी से बाबर आजम को झटका दे दिया है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
टीम इंडिया जीतेगी मैच
दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारत को फेवरेट टीम चुनी है। उनका मानना है कि ये मुकाबला टीम इंडिया जीतने जा रही है। कामरान ने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन रखा था। जिसमें उनसे पूछा गया कि न्यूयॉर्क में होने वाले मुकाबले को भारत या पाकिस्तान कौनसी टीम जीतेगी? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए लिखा- ”निश्चित रूप से भारत।”
दोस्ती से बाहर निकलना चाहिए
कामरान अकमल ने इससे पहले पाकिस्तान टीम की इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन के लिए आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को दोस्ती से बाहर निकलकर टीम के हित में सोचना चाहिए। जो खिलाड़ी बेंच पर मौके का इंतजार कर रहे हैं, उन पर भरोसा जताया जाना चाहिए। जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। कामरान अकमल ने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट और 157 वनडे मैच खेले थे। वह बाबर आजम के चचेरे भाई हैं। जबकि उमर अकमल और अदनान अकमल उनके सगे भाई हैं।
भारत का पलड़ा भारी
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में 7 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें भारत का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। टीम इंडिया ने पांच मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने केवल एक मैच जीता है। एक मैच टाई रहा है। भारत ने बॉल आउट के माध्यम से इसमें जीत हासिल की।टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कमर कस चुकी है। टीम इंडिया 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद 5 जून को पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ होगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कसक अभी बाकी है…BCCI ने शेयर किया ऋषभ पंत का वीडियो, 7:52 पर पूरा देश होगा एक
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: बदल गए नियम…दो-तीन नहीं, जीतने पड़ सकते हैं 7 मैच, जानें सेमीफाइनल का समीकरण
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर-जय शाह के बीच क्या हुई बात? सामने आई डिटेल
ये भी पढ़ें: Head Coach: ना गंभीर, ना फ्लेमिंग…विराट कोहली से जुड़े खास शख्स ने धोनी पर जताया भरोसा
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह की इंस्टा स्टोरी वायरल, राफा हमले पर किया पोस्ट
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वार्मअप मैच ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, ग्रुप A की टीम ने नेपाल को रौंदा
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक के दोस्त का बड़ा खुलासा, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines