T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार है। 27 जून को दूसरे सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें आमने-सामने होगी। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 4 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 2 में भारत और 2 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है।
वहीं जब-जब टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के मैच की बात होती है तो फैंस को पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह जरूर याद आते हैं। साल 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह के वे 6 बॉल पर 6 छक्के आज तक कोई नहीं भुला पाया है। यहां तक की इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी अपनी इस पिटाई को भुला नहीं पाए होंगे।
15 रात नहीं सोए थे युवराज
साल 2007 में भारत और इंग्लैंड के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में युवराज सिंह भी टीम का हिस्सा थे। सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान राहुल द्रविड़ ने युवराज सिंह को पारी का आखिरी डालने के लिए कहा था। जिसके बाद युवराज आखिरी ओवर लेकर आए, ओवर की पहली गेंद डॉट चली गई थी।
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका में हुआ जन्म, इंग्लैंड के लिए खेला क्रिकेट; अब ये दिग्गज बना रहा अफगानिस्तान को खूंखार टीम
इसके बाद अगली 5 गेंदों पर युवराज को लगातार 5 छक्के पड़े थे। हालांकि इस मैच को टीम इंडिया ने जीत लिया था लेकिन युवराज मैच के बाद काफी टूट गए थे। युवराज न तो सो पा रहे थे और न ही किसी से बात कर पा रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान युवराज ने बताया था कि 5 छक्के लगने के बाद उनको 15 रातों तक नींद नहीं आई थी।
विश्व कप में फिर लिया था युवराज ने बदला
इस सीरीज के बाद टी20 विश्व कप 2007 के एक मैच में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ। इस मैच में युवराज सिंह का खतरनाक अंदाज देखने को मिला। इस मैच के दौरान युवराज सिंह की इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ से थोड़ी बहस हो गई थी, इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी करने आए और उनके सामने युवराज थे। फिर क्या था युवराज सिंह ने अपनी सारी भड़ास निकालते हुए ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 शानदार छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। युवराज 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंग्लैंड की बारी, बदला लेने को तैयार रोहित सेना
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित के बाद ये खिलाड़ी होना चाहिए कप्तान, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines