T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final 2: भारतीय टीम गुयाना में टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। ये मैच गुरुवार यानी आज भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जा रहा है। गुयाना में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है। टीम इंडिया ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल बादल छाए हुए हैं। ऐसे में यदि मैच के दौरान फिर बारिश आती है तो इंग्लैंड पर बाहर होने का खतरा मंडरा जाएगा।
10 ओवर के लिए 1.44 बजे तक कटऑफ टाइम
आपको बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रिजर्व डे का प्रावधान नहीं रखा है। इसके बजाय आईसीसी ने 250 मिनट एक्स्ट्रा दिए हैं। बारिश के रुकने और मैच पूरा कराने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर दिए जा सकते हैं। इसके लिए एक कटऑफ टाइम सामने आया है।
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल के लिए 10-10 ओवर का मैच भारतीय समयानुसार रात 1.44 बजे तक शुरू हो जाना चाहिए। यानी रात 1.44 बजे तक देखा जाएगा कि 10-10 ओवर का मैच कराया जा सकता है या नहीं। इसके साथ ही यदि बारिश जारी रहती है तो रात 12.10 बजे बाद से ओवरों की कटौती होना शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल-2 को लेकर गुयाना के मौसम पर बड़ा अपडेट, टीम इंडिया का फाइनल लगभग पक्का!
बारिश से धुला मैच तो क्या होगा?
इसके बावजूद यदि बारिश आई या आउटफील्ड गीला रहा तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि इंग्लैंड की टीम को झटका लगेगा। टीम इंडिया को फाइनल का टिकट इसलिए मिलेगा क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया है। इस मैच में टीम इंडिया पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि उसने इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं। जबकि इंग्लैंड की टीम उलटफेर का शिकार हो चुकी है। हालांकि टीम इंडिया को ये नहीं भूलना होगा कि 2022 के विश्व कप में इंग्लैंड ने ही उसे हराकर बाहर किया था। ऐसे में उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। देखना होगा कि टीम इंडिया विश्व कप की हार का बदला लेकर फाइनल में जगह बना पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
ये भी पढ़ें:- Video: इन 3 गलतियों ने अफगानिस्तान को करा दिया विश्व कप से बाहर, हाथ आया मौका गवांया
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
24 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
29 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
34 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines