T20 World Cup 2024 IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में 29 जून को टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका के साथ होगा। फाइनल से पहले विराट कोहली की खराब फॉर्म एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। सेमीफाइनल में फैंट और टीम को कोहली से उम्मीद थी लेकिन विराट ने एक बार फिर से सभी को निराश किया। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।
इस विश्व कप में फ्लॉप रहे विराट
टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली का खराब फॉर्म लगातार जारी है। अभी तक इस टूर्नामेंट में कोहली के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। फैंस को कोहली से इस विश्व कप में काफी उम्मीदें थी लेकिन कोहली अभी तक फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ विराट के बल्ले से 9 रन निकले थे।
वहीं इस मैच के बाद विराट की फॉर्म के बारे में बातचीत करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि विराट एक शानदार खिलाड़ी हैं वो 15 साल से क्रिकेट खेल रहा है और हम सब उसकी क्लास को जानते है। खराब फॉर्म से हर कोई जूझता है ये इतनी बड़ी समस्या नहीं है। बड़े मैचों में विराट के महत्व को हम समझते हैं। वो अच्छा दिख रहा है उसके इरादे साफ है जो शायद विराट फाइनल के लिए बचा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जोस बटलर ने बताई हार की असली वजह, इंग्लैंड से कहां हो गई चूक?
फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड से साल 2022 के विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 103 रनों पर ढेर हो गई थी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने एक बार फिर से खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। कुलदीप और अक्षर ने 3-3 तो जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल में जीत के बाद इमोशनल हुए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली ने संभाला
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
3 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
3 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
4 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
4 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
5 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
5 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
5 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
6 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
6 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines