हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: ऋषभ पंत की फुर्ती देख अंग्रेज दंग, मोईन अली के उड़ गए 'तोते'

Rishabh Pant Stump Moeen Ali: टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में शानदार फील्डिंग दिखाते हुए मोईन अली की गिल्लियां बिखेरीं।

विज्ञापन
Rishabh Pant Stump Moeen Ali

Rishabh Pant Stump Moeen Ali: भारत-इंग्लैंड के बीच गुरुवार को गुयाना में खेले टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में जलवा दिखाया। टीम इंडिया इस मैच में बेहद सधी हुई नजर आई। टीम के खिलाड़ियों ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। ऊपर से ऋषभ पंत की लाजवाब फील्डिंग देख फैंस का तो दिन ही बन गया। पंत ने मोईन अली को इस तरह स्टंप किया कि अंग्रेज दंग रह गए।

आठवें ओवर में मोईन अली को दिया झटका

ये नजारा आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर देखने को मिला। शुरू से ही मुश्किल में रही इंग्लिश टीम को संभालने मोईन अली तीसरे स्थान पर आए। वह 9 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे थे। इतने में अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहली गेंद डाली तो मोईन बीट हुए। मोईन ने गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके पैड से लगकर विकेट के पास चली गई।

ऋषभ पंत की फुर्ती ने भेजा पवेलियन

इतने में ऋषभ पंत ने फुर्ती दिखाई और तुरंत बॉल को उठाकर स्टंप पर रखीं गिल्लियां बिखेर डालीं। इससे पहले कि मोईन वापस लौट पाते, उन्हें बड़ा झटका देकर पंत ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पंत की ये शानदार फील्डिंग देख कप्तान रोहित शर्मा भी खुश हो गए। उन्होंने पंत की पीठ थपथपाई। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में पंत से एक कैच छूट गया था। जिस पर रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। हालांकि अब वे उनसे बेहद खुश नजर आए। हालांकि इस मैच में ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला। वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘ऊपर देगा तो देता हूं ना’, फिर लगा दिया रोहित शर्मा ने छक्का, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने सुपला शॉट लगाकर ठोका गगनचुंबी छक्का, इंग्लैंड के सीने पर चल गईं छुरियां, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सेमीफाइनल में बनाया ये रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम के बाहर मुंह लटकाए बैठे थे विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने जीत लिया दिल 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अरे ये क्या? बारिश के बीच विराट कोहली करने लगे एक्टिंग, सूर्या की छूट गई हंसी, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर सेमीफाइनल हो गया टाई तो कौनसी टीम बनेगी विनर? जान लें ये अनोखा नियम 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें