Rahul Dravid Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर निराश किया। कोहली ओपनिंग करने उतरे और महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक छक्का लगाकर फैंस को खुश किया, लेकिन ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। तीसरे ओवर में रीस टॉपले ने उन्हें चौथी गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
द्रविड़ ने बढ़ाया हौसला
विराट कोहली के आउट होते ही करोड़ों फैंस के चेहरे पर मायूसी छा गई। खुद कोहली भी अपने विकेट से निराश नजर आए। वह ड्रेसिंग रूम के बाहर मुंह लटकाए बैठे थे। उन्हें निराश देख कोच राहुल द्रविड़ तुरंत सीढ़ियां चढ़कर उनके पास पहुंचे। द्रविड़ ने जाते ही उनके पैर पर हाथ रखा और उनका हौसला बढ़ाया। द्रविड़ के इस जेश्चर ने करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। एक स्टार खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि उनका कोच बुरे वक्त में उनका हौसला बढ़ाए।
आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ ये आखिरी टूर्नामेंट है। इसके बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। द्रविड़ इससे पहले भी बुरे वक्त में विराट कोहली का सपोर्ट करते नजर आए थे। कोहली और द्रविड़ का ये मोमेंट क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अरे ये क्या? बारिश के बीच विराट कोहली करने लगे एक्टिंग, सूर्या की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
विश्व कप में फ्लॉप साबित हुए विराट कोहली
विराट कोहली इस विश्व कप में फ्लॉप साबित हुए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया और यूएसए के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ वह महज 4 रन ही बना पाए। कोहली इस विश्व कप में सात मैचों में सिर्फ 75 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में उनके नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आने पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोहली इसके साथ ही बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ भी लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं। उन्होंने इस विश्व कप में बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ 21 गेंदों में सिर्फ 21 रन बनाए। कोहली की फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रखी है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर सेमीफाइनल हो गया टाई तो कौनसी टीम बनेगी विनर? जान लें ये अनोखा नियम
ये भी पढ़ें: T20 world cup 2024: रोहित और बटलर में बना गजब संयोग, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जान लें पिछले 5 मैचों का पूरा हाल
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
श्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
30 mins agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
45 mins agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
1 hr agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
3 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
4 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines