हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत-इंग्लैंड के मैच में बारिश का साया? सामने आया मौसम का नया अपडेट

T20 World Cup 2024 में अब महज 3 मैच ही शेष रह गए हैं। इन 3 मैचों के बाद टी20 क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिल जाएगा। इस खिताब की दौड़ में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम बची हुई है। अब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान के बीच और दूसरा सेमीफाइनल भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। जहां से 2 टीमें खिताबी मुकाबले के लिए प्रवेश करेंगी।

विज्ञापन
Guyana Cricket Stadium

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होने जा रहा है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी। वहीं, फाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच भी टक्कर होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल कल रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। भारत-इंग्लैंड का ये मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा, जहां कल बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका में हुआ जन्म, इंग्लैंड के लिए खेला क्रिकेट; अब ये दिग्गज बना रहा अफगानिस्तान को खूंखार टीम

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम की वेबसाइट AccuWeather की मानें तो मैच में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार गुयाना में सुबह 10 बजे भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मैच का समय सुबह 10 से शाम के 6 बजे तक का है। इस दौरान बारिश होने की 35 से 68 प्रतिशत तक की संभावना है। बारिश के कारण मैच देरी से भी शुरू हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि तेज बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है, लेकिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। लेकिन वेस्टइंडीज में एक चीज जो अच्छी है वह ये कि बारिश रुकने के 10 मिनट के भीतर ही मैच शुरू हो जा रहा है।

बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या होगा

अगर भारत और इंग्लैंड के बीच में बारिश होती है तो मैच के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है। हालांकि इस मैच को कराने के लिए 250 अतिरिक्त मिनट जरूर निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 10-10 ओवर के मैच कराए जा सकते हैं। ICC के नियमों के अनुसार सुपर-8 में मैच के परिणाम के लिए कम से कम 5-5 ओवर के मैच जरूरी थे, लेकिन सेमीफाइनल में 10-10 ओवर का मैच होना जरूरी है। अगर 10-10 ओवर का मैच नहीं हो पाया तो मैच को रद्द किया जाएगा और टीम इंडिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। भारत अपने ग्रुप में टॉप पोजिशन पर होने के चलते फाइनल में पहुंचेगा और इंग्लैंड को सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता देखना होगा।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंग्लैंड की बारी, बदला लेने को तैयार रोहित सेना

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित के बाद ये खिलाड़ी होना चाहिए कप्तान, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें