हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल से पहले माइंड गेम, भारतीय टीम के लिए ये क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान

T20 World Cup 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमें अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी हुई है। वहीं, इस बीच इंग्लैंड टीम के कप्तान जॉस बटलर ने भारत की सराहना करके माइंड गेम खेलना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Jos Buttler

T20 World Cup 2024 में कल रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करना चाहेंगी। दोनों टीमें अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी हुई है। इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने भारतीय टीम पर ऐसी टिप्पणी है, जिसे माइंड गेम के तौर पर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं इंग्लैंड के कप्तान ने क्या कहा है।

भारत के खेल की तारीफ

इंग्लैंड के कप्तान ने भारतीय टीम के खेल की सराहना की है। जॉस बटलर ने कहा कि भारत आक्रमक अंदाज में खेलता है। मुझे मालूम है कि भारत आक्रमक अंदाज में ही खेलेगा। हम भी वैसा ही खेलेंगे जैसा हम खेलते रहे हैं। हमारे बीच एक अच्छा मुकाबला होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के बीच सूर्यकुमार यादव को झटका, बाहर होने बाद भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मारी बाजी

पिछले प्रदर्शन की दिलाई याद

मीडिया से बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान ने माइंडगेम खेलते हुए भारत को मिली पिछली हार की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि 2022 का वर्ल्ड कप बेहतरीन याद में से एक है। उस मैच में हमने अच्छा खेला था, जिससे हमारी राह आसान हुई थी। लेकिन इस बार भारत जिस आक्रमक अंदाज में खेल रही है तो हमारे खिलाड़ियों को सतर्क रहना चाहिए।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में ही हुआ था मुकाबला

2022 के वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना सेमीफाइनल में ही हुआ था। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 5 गेंद पर 5 रन और रोहित शर्मा ने 28 गेंद पर 27 रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन, सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंद पर 14 रन, हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद पर 63 रन की पारी खेली थी। वहीं, ऋषभ पंत ने 4 गेंद पर 6 रन बनाए थे। इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने भारत के 3 विकेट हासिल किए थे।

बिना विकेट गंवाए जीता था इंग्लैंड

भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल भारत को एकतरफा हरा दिया था। दोनों खिलाड़ियों ने 16 ओवर में ही 169 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। भारत के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और हार्दिक पांड्या काफी महंगे साबित हुए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित, विराट, बुमराह नहीं, ये 3 खिलाड़ी इंग्लैंड की राह में बनेंगे रोड़ा, देखें रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें:- भारत को इंग्लैंड के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, वर्ल्ड कप में मचा रहे तहलका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola