India Cricket Team

रोहित, विराट, बुमराह नहीं, ये 3 खिलाड़ी इंग्लैंड की राह में बनेंगे रोड़ा, देखें रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होने जा रहा है। भारत-इंग्लैंड के बीच हमेशा कांटे की जंग हुई है। दोनों टीमों के रिकॉर्ड भी बराबरी के हैं। ऐसे में भारत के 3 गेंदबाज इंग्लैंड की राह में रोड़ा बनते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल आंकड़े तो यही कह रहे हैं।

T20 World Cup 2024 में भारत और इंग्लैड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल कल रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहा है और कल का मुकाबला जीतकर वह फाइनल का टिकट हासिल करना चाहता है। वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव का सफर तय करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपना योगदान देना चाहेंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ भारत के 3 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इन तीनों खिलाड़ियों से इंग्लैंड बचना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, अर्शदीप सिंह या जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हैं। बल्कि इसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव के नाम शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक इस टूर्नामेंट में 149 रन बना चुके हैं। जबकि हार्दिका पांड्या ने अब तक 116 रन बनाने के साथ ही 8 विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं, कुलदीप यादव ने टूर्नामेंट में अब तक 7 विकेट चटकाकर अपनी छाप छोड़ी है। इन तीनों खिलाड़ियों का इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है। इसे वीडियो में देखिए –

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ