T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के लिए भारत को अब सिर्फ 2 ही मैचों में जीत हासिल करनी है। भारत को टी20 क्रिकेट का विश्व विजेता बनने के लिए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना होगा। इसके बाद खिताबी मुकाबले भारत का मुकाबला अफगानिस्तान या फिर साउथ अफ्रीका से होगा। भारत को इन दोनों मैचों को जीतना जरूरी है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच कल रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। इस मैच से पहले हम ये जान लेते हैं कि दोनों टीमों का टूर्नामेंट में अब तक का सफर कैसा रहा है और दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है।
टूर्नामेंट में भारत का सफर
भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक अजेय रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट, पाकिस्तान को 6 रन और USA को 7 विकेट से हराया था। जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, सुपर-8 में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन, बांग्लादेश को 50 रन और ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया है। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर हर हाल में फाइनल में प्रवेश करने की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफइनल में होंगे T20 के महारथी आमने-सामने, जानें भारत और इंग्लैंड की कमजोरी और मजबूती
टूर्नामेंट में इंग्लैंड का सफर
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड का सफर इस वर्ल्ड कप में उतार चढ़ाव भरा रहा है। इंग्लैंड का पहला ही मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगले मैच में इंग्लैंड को 36 रन से हरा दिया। इस हार के बाद इंग्लैंड का सफर ग्रुप स्टेज पर ही थमने की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन टीम ने वापसी करते हुए अगले मैच में ओमान को 8 विकेट और नामीबिया को 41 रन से हराकर सुपर-8 में प्रवेश किया। सुपर-8 में इंग्लैंड ने पहला मैच वेस्टइंडीज से 8 विकेट से जीता लेकिन अगला ही मैच साउथ अफ्रीका से 7 रन से हार गया। इसके बाद इंग्लैंड ने करो या मरो वाले मुकाबले में USA को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
किसका पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 4 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 2 बार भारत ने जीत हासिल की है, जबकि 2 बार इंग्लैंड को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच 2007 के विश्व कप में हुआ था। इसमें भारत 18 रन से जीता था। इसके बाद 2009 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 3 रन से हराया था। वहीं, 2012 के वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को 90 रन से करारी शिकस्त दी। इसके बाद दोनों टीम 2022 के वर्ल्ड कप में आमने सामने हुई, जिसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, इंटरनेशनल टी20 मैचों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं। अंतिम 5 टी20 मैचों की बात की जाए तो भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं। इन आंकड़ों में देखा जाए तो दोनों ही टीमें मजबूत हैं और मैच टक्कर का होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- AFG vs BAN: नवीन उल हक ने खोल दी गुलबदीन नायब की ‘पोल’, फिर बोले- सॉरी…
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की ‘टेंशन’ हुई दूर? ICC ने सेमीफाइनल के लिए किया अंपायर्स का ऐलान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines