T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Match: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और उप कप्तान हार्दिक पांड्या धूम-धड़ाका देखने को मिला है। शनिवार को अपना इकलौता वार्मअप मैच खेलने उतरी भारतीय टीम के दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलकर फैंस की नसों में रोमांच भरा।
पंत की तूफानी पारी
ऋषभ पंत इस मैच में तीसरे स्थान पर खेलने उतरे। उन्होंने 32 गेंदों में शानदार फिफ्टी ठोकी। पंत ने 4 चौके-4 छक्के ठोक 165.63 के स्ट्राइक रेट से कुल 53 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक से एक स्टाइलिश शॉट लगाए। इसके बाद वे रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 22 नवंबर 2022 को खेला था। उसके बाद उनका एक्सीडेंट हुआ और वे चोटिल हो गए। पंत ने हाल ही में आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब उन्होंने वार्मअप मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस को खुश कर दिया है।
हार्दिक पांड्या का धूम-धड़ाका
उप-कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में छठे स्थान पर उतरे। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 173.91 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 40 रन ठोके। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबलों से पहले हार्दिक की शानदार फॉर्म ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।
पांड्या ने 17 वें ओवर में जड़े 3 छक्के
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में एक ओवर में बैक टू बैक 3 छक्के जड़े। पांड्या ने 17वें ओवर में तनवीर इस्लाम की जमकर कुटाई की। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी गेंदों पर गगनचुंबी छक्के ठोक रोमांच का नजारा पेश किया।
शिवम दुबे ने बढ़ाई चिंता
इस मैच में IPL स्टार शिवम दुबे पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वे फ्लॉप रहे। दुबे ने 16 गेंदों में महज 14 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का ठोका, लेकिन वह बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आए। दुबे की फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है।
सूर्या ने जड़े 31 रन
सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर आए। उन्होंने 18 गेंदों में 4 चौके जड़कर 172.22 के स्ट्राइक रेट से 31 रन जड़े। शानदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्या को 17वें ओवर में तनवीर इस्लाम ने शिकार बनाया। तौहीद हृदॉय ने सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा 6 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: Team India की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप, रोहित शर्मा-संजू सैमसन ने बढ़ाई टेंशन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा पाक खिलाड़ी, क्या टीम से हो गई गलती?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 USA vs Canada: बारिश में धुला पहला मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा? समझें पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक को लेकर पूर्व दिग्गज की टीम इंडिया को चेतावनी, इस रोल में फिट नहीं होते उपकप्तान
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines