---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2024 IND vs BAN: क्या विराट कोहली खेलेंगे वार्मअप मैच? यहां देख सकेंगे LIVE

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Match: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ एक वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद 5 जून को पहला मैच खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप का वार्मअप मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया नवनिर्मित स्टेडियम पहुंच चुकी है। टीम इंडिया सिर्फ एक ही वार्मअप मैच खेल रही है। इस मैच में पूरे 15 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि रिजर्व प्लेयर्स को मौका नहीं मिलेगा।

विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस

इस मैच में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। कोहली हाल ही में न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। वह टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ियों के न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें तैयारी का बेहद कम समय मिला है। देखना होगा कि अगर वे इस मैच में बल्लेबाजी करने आते हैं तो किस बैटिंग पोजिशन पर उतरेंगे।

---विज्ञापन---

कहां देख सकेंगे Live?

भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले वार्मअप मैच को भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल एप पर फ्री में लाइव देख सकेंगे। जबकि टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकेगा। ये मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। वार्मअप मैच के बाद टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के चार मुकाबले खेलेगी।

---विज्ञापन---

आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को पहला मैच

भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा। इसके बाद टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलेगी। अमेरिका के खिलाफ 12 जून, फिर कनाडा के खिलाफ 15 जून को मुकाबला होगा। अगर टीम ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में फिनिश करती है तो उसे सुपर-8 में जाने का मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: खलील अहमद, आवेश खान, शुभमन गिल और रिंकू सिंह

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Team India का ‘एग्जिट पोल’, कौन फॉर्म में, कौन नहीं?

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम 

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

---विज्ञापन---

रिजर्व: अफिफ हुसैन, हसन महमूद

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 USA vs Canada: बारिश में धुला पहला मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा? समझें पूरा समीकरण 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा पाक खिलाड़ी, क्या टीम से हो गई गलती? 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक को लेकर पूर्व दिग्गज की टीम इंडिया को चेतावनी, इस रोल में फिट नहीं होते उपकप्तान 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल

First published on: Jun 01, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola