T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब बांग्लादेश-अफगानिस्तान के मैच पर निर्भर होना पड़ा है। भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। सुपर-8 के इस अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी आतिशी पारी से सभी भारतीय प्रशंसकों का मन मोह लिया। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने भी रोहित शर्मा के लिए रिएक्शन दिया है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी
ये दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हैं। शोएब अख्तर को रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। शोएब हमेशा भारतीय टीम के लिए अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया अकाउंट पर देते रहते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रोहित शर्मा और टीम इंडिया की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। शोएब ने कहा कि रोहित शर्मा ने अकेले ही ऑस्ट्रेलिया को पानी पिला दिया है। टीम इंडिया ने लाजवाब खेल दिखाया है।
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: सेमीफाइनल में 3 टीमें कन्फर्म, 1 जगह के लिए 3 में छिड़ी जंग
क्या बोले शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल वर्ल्ड कप में हराया था। भारत ये जीता हुआ मैच हार गई थी। टीम डिप्रेशन से गुजर रही थी, उस डिप्रेशन को उन्होंने जीत में तब्दील कर दिया है। भारत इस मैच में अपने पुराने दर्द को लेकर उतरा था। रोहित शर्मा ने कमाल किया है। टीम इंडिया ने जबरदस्त बदला ले लिया है। भारत सुपर-8 के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को मारने के इरादे के साथ ही उतरी थी। रोहित ने धमाका किया है। उसने वही किया है जो उसे करना चाहिए थे। रोहित ने स्टार्क को क्या मारा है। मेरा दिल कर रहा था कि रोहित शर्मा आज 150 रन बनाएं।
रोहित शर्मा का कैसा रहा प्रदर्शन
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 41 गेंदों पर 92 रन की आतिशी पारी खेली। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य गेंदबाज मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में ताबड़तोड़ 29 रन ठोक डाले। उनकी इस तूफानी पारी ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: AUS, BAN, AFG तीनों ही इस तरह कर सकते हैं सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, समझें समीकरण
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines