T20 World Cup 2024 में भारत का सुपर-8 में अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को ये मैच जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया इस मैच को हारती है तो उसके टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरे ज्यादा हैं। इस बीच ऐसी खबर सामने आ रही है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए आफत बनकर उभरी है। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया पर कैसा खतरा मंडरा रहा है।
एक दिन पहले बिगड़ गया मौसम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच सेंट लूसिया में डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले यहां हुई तेज बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की धड़कन बढ़ा दी है। मौसम वेबसाइट के मुताबिक भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जाने वाले मैच में 30-40 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज भी हुआ ‘पनौती’ का शिकार! इस खास वजह से भारत भी नहीं बन पाया था चैंपियन
बारिश हुई तो ऑस्ट्रेलिया का किस्सा तमाम
ऑस्ट्रेलिया को पिछले मैच में अफगानिस्तान ने करारी शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल बढ़ जाएगी। बारिश से मैच रद्द होने पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के 1 अंक मिलेंगे। इससे ऑस्ट्रेलिया के 3 मैच में 3 अंक होंगे। इसके बाद अगर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया तो वह 4 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
भारत को मिलेगा फायदा
अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम 5 अंक के साथ ग्रुप में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में एंट्री करेगा। सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं, अगर भारत मैच बड़े अंतर से हार जाता है और अफगानिस्तान अपना मैच बांग्लादेश से कम अंतर से जीतता है या हार जाता है तो भारत दूसरे नंबर पर रहकर सेमीफाइनल में एंट्री करेगा। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से सामना होगा।
ये भी पढ़ें:- WI vs SA: ऐसे ही नहीं जीत गई साउथ अफ्रीका, इन 2 खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका या इंग्लैंड, किससे होगा भारत का सेमीफाइनल? समझें समीकरण
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines