T20 World Cup 2024 IND vs AUS: टी20 विश्व कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की ये पहली भिड़ंत होने वाली है। जहां टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 23 जून को ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में बड़े उलटफेर का शिकार हुई। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल का समीकरण ही बदल दिया।
जीत के बाद भी हो सकती है बाहर
सुपर-8 में आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया अपना-अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने वाली है। जहां टीम इंडिया ने अपने दोनों लीग मैच जीते है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को 2 में से एक में जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यहां एक हार ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से बाहर करा सकती है। इसके अलावा अब एक खास समीकरण बन रहा है अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया, भारत के खिलाफ मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।
अफगानिस्तान को इतने विकेट/रन से दर्ज करनी होगी जीत
अफगानिस्तान अपना आखिरी सुपर-8 का मैच बांग्लादेश के साथ खेलने वाला है। अफगानिस्तान की टीम ने अभी तक सुपर-8 में 2 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप-1 में अभी अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर मौजूद है।
अगर ऑस्ट्रेलिया अब भारत के खिलाफ अपना मैच जीत जाती है तो उसके बाद अफगानिस्तान को अपना नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर करने के लिए बांग्लादेश को 25 रन या फिर 2 ओवर पहले चेज करते हुए मैच जीतना होगा। इसके बाद अफगानिस्तान के पास 4 अंक और उसका नेट रनरेट भी ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें;- Video: 1 टीम सेमीफाइनल में आई, 1 की हो गई विदाई; 5 के बीच छिड़ी जंग
ये भी पढ़ें;- Eng vs USA:बटलर की आतिशी पारी से सेमीफाइनल में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के सामने फंसा पेंच
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines