T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम कल रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) सुपर-8 का अपना पहला मैच खेलेगी। ये मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी इस मैच के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारत हर हाल में ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी राह आसान करने की कोशिश करेगा। सुपर-8 में भारत को अगला 2 मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। भारत के ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन को देखते हुए टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर भारतीय टीम पर खतरा भी मंडरा रहा है। भारतीय टीम को अब किन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
बेहद बुरा है रिकॉर्ड
भारत को सुपर-8 में अपना पहला मैच अफगानिस्तान से खेलना है। ये मैच 20 जून को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ये मैदान भारतीय टीम के लिए हमेशा से अनलकी रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2 टी20 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों मैच भारत ने 2010 में खेले थे। टी20 के अलावा भारतीय टीम यहां टेस्ट में भी कोई मैच नहीं जीत सकी है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 7 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं, एकदिवसीय क्रिकेट यानी वनडे मैच की बात की जाए तो भारत ने इस मैदान पर कुल 5 वनडे मैच खेले हैं। इनमें 2 मैच में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच में भारत को इस मैदान पर हार मिली है।
ये भी पढ़ें:- भारतीय टीम को मिली बड़ी राहत, ये 2 दिग्गज खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को जीत?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने दी मात
इस मैदान पर भारतीय टीम ने 2010 में 2 टी20 मैच खेले थे। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 49 रन से शिकस्त दी थी। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में भारत को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड क्रिकेट में बड़ा घमासान, केन विलियमसन ने छोड़ी कप्तानी; अब कौन होगा कप्तान?
भारत-अफगानिस्तान में किसका पलड़ा भारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें 7 मैच में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक दोनों टीमों की 3 बार भिड़ंत हुई है। सभी में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वनडे मैचों में भारत और अफगानिस्तान का 4 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 1 मैच ड्रा हुआ है और 3 मैच में भारत को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच भारत के नाम रहा है। पुराने रिकॉर्ड्स में भारतीय टीम का पलड़ा हर लिहाज से भारी है। ऐसे में टीम के लिए अनलकी मैदान पर पहला टी20 मैच जीतने का शानदार मौका है।
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ही नहीं इस दिग्गज का भी बीसीसीआई ने लिया इंटरव्यू, रह चुका है इंडियन विमेंस टीम का कोच
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
8 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
30 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
49 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
52 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines