How To Buy Team India New Jersey: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर भारतीय टीम ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ टीम के कई खिलाड़ी इस नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। इस जर्सी में एक स्टार बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि भारत एक बार टी20 विश्व कप अपने नाम कर चुका है। फैंस को काफी समय से भारतीय टीम की जर्सी रिवील होने का इंतजार था। आखिरकार इसे रिवील कर दी गई है। इस बीच फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। भारतीय टीम की नई जर्सी अब फैंस के लिए भी मार्केट में आ चुकी है। चलिए आपको बताते हैं आप कहां से इसे खरीद सकते हैं और इसकी प्राइस कितनी है।
ये भी पढ़ें:- निराश ना हो मुंबई फैंस… MI अभी भी कर सकती है क्वालीफाई, यहां समझें पूरा समीकरण
कहां से खरीद सकते हैं विश्व कप की जर्सी
आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 1 जून से होने वाला है। इसके मद्देनजर सभी टीमें अपनी-अपनी विश्व कप की जर्सी लांच कर रही है। भारतीय टीम की जर्सी काफी प्यारी है, जो फैंस के दिल को छू जाए। जैसे ही भारतीय टीम की जर्सी लांच हुई, फैंस इसके मार्केट में आने का इंतजार करने लगे। आखिरकार विश्व कप की जर्सी को लांच होने के एक दिन बाद ही मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। आप इस जर्सी को एडिडास स्टोर से खरीद सकते हैं। एडिडास ने इसके लिए फोटो शूट भी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ कई अन्य खिलाड़ियों ने भी यह जर्सी पहन रखी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘धोनी भी नहीं सिखा सकते हैं…’ हार्दिक पांड्या का जीत के बाद बड़ा बयान
इस जर्सी की कितनी होगी कीमत
एडिडास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यह पोस्ट डाला है। इस पोस्ट के साथ अपने स्टोर का लिंक भी डाला है, जहां से आप अपने लिए जर्सी खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय फैंस के लिए इस जर्सी की कीमत 5,999 रुपये होने वाली है। ऐसे में आप भी एडिडास से इस जर्सी को सिर्फ 5999 में अपने घर मंगवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
8 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
55 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines