IPL 2024: 'धोनी भी नहीं सिखा सकते हैं...' हार्दिक पांड्या का जीत के बाद बड़ा बयान

IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन की अपनी चौथी जीत हासिल की। जिसके बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

ipl 2024 hardik pandya reaction on ms dhoni mumbai indians

ipl 2024 hardik pandya reaction on ms dhoni mumbai indians

IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी में इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम अब लगभग प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। लगातार मैचों में मिली हार के बाद हार्दिक की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठने लगे थे। यहां तक की हर मैच में हार्दिक को मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रोल किया जाने लगा।

विज्ञापन

हार्दिक का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन पिछले दो मैचों से पांड्या गेंदबाजी अच्छी कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान सामने आया।

विज्ञापन

अपनी बात रखने के लिए धोनी का लिया नाम

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि मैं हमेशा से जिम्मेदारी लेना चाहता था। मैं अपनी गलती को हमेशा स्वीकार करता हूं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं। असफल भी होता हूं लेकिन वह अनुभव आपकों कोई नहीं सीखा सकता है चाहे कोई आपके कितने भी करीब हो। यहां तक की माही भाई भी नहीं जब वो पास होते हैं। दरअसल इस सीजन की शुरुआत से ही हार्दिक पांड्या फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में MI की हालत खराब

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई थी। जिसके बाद रोहित की जगह हार्दिक को मुंबई का कप्तान बना दिया गया था। वहीं हार्दिक की कप्तानी इस सीजन फ्लॉप साबित हुई है। अभी तक इस सीजन मुंबई इंडियंस ने 12 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 4 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में मुंबई 9वें स्थान पर है। यहां से मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ