T20 World Cup 2024 Hardik Pandya: टी20 विश्व कप को लेकर टीम इंडिया इन दिनों न्यूयॉर्क में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस बार विश्व कप को लेकर टीम इंडिया का उपकप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। वहीं विश्व कप से पहले हार्दिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। हार्दिक के तलाक की खबरें काफी वायरल हो रही है लेकिन अभी तक पांड्या और नताशा की तरफ से इस मामले को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। वहीं अब हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है।
संजय मांजरेकर की रोहित एंड कंपनी को चेतावनी
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे। इस सीजन हार्दिक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, खासकर गेंदबाजी में पांड्या ने काफी निराश किया। वहीं अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या को पांचवें गेंदबाज के रूप में चुनना सही नहीं होगा। बीते दिनों उन्होंने कुछ ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं की और फिटनेस भी उनकी उतनी ठीक नहीं दिखी। ऐसे में टीम इंडिया को स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा फोकस करना होगा। टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी में इस बार ज्यादा गहराई दिख रही है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कैसी होगी टीम इंडिया की Playing 11? वार्मअप मैच के बाद हो जाएगा तय
आगे उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया के पास मोहम्मद शमी मौजूद होते तो टीम की गेंदबाजी कुछ अलग ही होती। लेकिन इस बार टीं इंडिया के पास स्पिन गेंदबाजों के अच्छे विकल्प है, ऐसे में मेरा मानना है कि टीम को स्पिन गेंदबाजों की तरफ जाना चाहिए।
वार्मअप मैच में अहम होगा पांड्या का रोल
टीम इंडिया शनिवार यानी 1 जून को बांग्लादेश के साथ अपना एकमात्र वार्मअप मैच खेलेगी। इस मैच में कप्तान से लेकर कोच की नजरें हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर होगी। एक ऑलराउंडर्स के तौर पर हार्दिक का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल
ये भी पढ़ें:- T20 WC के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया, ताकत से कमजोरी तक…अनुभव से आंकड़े तक सब देखें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
23 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
58 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines