हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: तलाक की खबरों के बीच कहां गायब हैं हार्दिक? टीम के साथ नहीं हुए रवाना

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का पहला जत्था अमेरिका के लिए जा चुका है। जिसमें उपकप्तान हार्दिक पांड्या शामिल नहीं थे वहीं दूसरी तरफ पांड्या के तलाक की खबरें भी काफी चल रही है। ऐसे में फैंस के मन में काफी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 hardik pandya divorce team india

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया अब आगामी विश्व कप के लिए तैयार है। जिसको लेकर टीम इंडिया 25 को अमेरिका के लिए जा चुकी है। पहले जत्थे में कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज और अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। इस दौरान विश्व कप में टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें काफी चल रही है। ऐसे में अब फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।

हार्दिक की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया के पहले जत्थे के साथ रवाना होने वाले थे, क्योंकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में सबसे पहले प्लेऑफ से बाहर हो गई थी। वहीं टीम इंडिया के पहले जत्थे में मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव रवाना हुए हैं।

हार्दिक के लिए पिछले कुछ महीने बेहद खराब रहे हैं आईपीएल 2024 में हार्दिक पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे जिसमें वे पूरी तरह से फ्लॉप रहे। जिसके बाद अब उनके और नताशा के तलाक की खबरें चल रही है। हालांकि इसको लेकर अभी तक हार्दिक और नताशा की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या सच में नताशा ने हार्दिक से दूर होने का बना लिया मन? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे रिएक्शन

लंदन में हार्दिक पांड्या

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों हार्दिक पांड्या लंदन में मौजूद हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि पांड्या 1 जून तक टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। 1 जून को टीम इंडिया अपना एकमात्र वार्मअप मैच बांग्लादेश के साथ खेलने वाली है। इस मैच से पहले हार्दिक टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करने वाली है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड के साथ न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इसके बाद इसी मैदान पर टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। इस मैच के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने भरी अमेरिका के लिए उड़ान, इस खिलाड़ी को नहीं ले गई साथ

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हार्दिक पांड्या, कभी 200 रुपये के लिए खेले टूर्नामेंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola