Hardik Pandya Breaks Silence On Difficult Times: टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के साथ खेले गए वार्मअप मैच में कमाल की पारी खेलकर वापसी की संकेत दे दिए हैं। पिछला कुछ समय हार्दिक पांड्या के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ही पांड्या फैंस के निशाने पर आ गए थे। इस आईपीएल सीजन हार्दिक को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। वहीं अब पांड्या ने अपने मुश्किल दौर को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
वार्मअप मैच के बाद हार्दिक का बयान आया सामने
वार्मअप मैच के बाच उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा कि हां पिछला समय मुश्किल रहा है। लेकिन मैंने हमेशा उस दिनचर्या का ही पालन किया है जो मैं पहले करता था। अच्छा-बुरा समय आता-जाता रहता है। मैं पहले भी ऐसे दौर से गुजर चुका हूं और इस बार भी इन सबसे बाहर आ जाउंगा। मैं सफलता को ज्यादा अपने सिर पर चढ़ने नहीं देता और न ही असफलताओं मुझे ज्यादा प्रभावित कर सकती है। मैं कभी किसी चीज से नहीं भागता हूं बल्कि डटकर उसका सामना करता हूं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: आईपीएल में जिस हार्दिक को किया गया ट्रोल, अब पूरा हिंदुस्तान कर रहा सपोर्ट
हार्दिक के तलाक की चर्चाएं
खेल के मैदान से लेकर अब हार्दिक के निजी जीवन में उथल-पुथल की खबरें चल रही है। दरअसल पिछले काफी दिनों से हार्दिक और नताशा के तलाक की चर्चाएं जोरों-शोरों से सोशल मीडिया पर चल रही है। हालांकि अभी तक हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा की तरफ से इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा गया है। आए दिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इन दोनों के तलाक को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
वार्मअप मैच में किया शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र वार्मअप मैच 1 जून को खेला। इस मैच को टीम इंडिया ने 60 रन से जीत लिया था। इस मैच में शानदार पारी खेलकर हार्दिक ने वापसी के संकेत दे दिए हैं। हार्दिक ने 23 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पांड्या ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क पहुंचते ही विराट कोहली को मिला खास सम्मान, ICC ने शेयर किया वीडियो
ये भी पढ़ें:- USA Vs CAN: विश्व कप के पहले ही मैच में अमेरिका ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
11 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
31 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines