IND vs SA Final Rohit Sharma Reaction: टीम इंडिया ने आखिरकार वो कर दिखाया, जिसका करोड़ों हिंदुस्तानियों को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय टीम ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत ली। शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल ग्राउंड में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सांसें थमा देने वाले मैच में 7 रन से शिकस्त दी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी बेहद भावुक नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा तो ग्राउंड में लेटकर हाथों से जोर-जोर से पीटने लगे।
वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित के रिएक्शन वायरल
भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित शर्मा के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। भारत की जीत के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या लास्ट बॉल डालने के बाद वहीं बैठ जाते हैं, जबकि रोहित बाउंड्री के पास लेटकर जमीन पर जोर-जोर से थप्पड़ मारने लगते हैं। इसी तरह रोहित जब विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों से गले मिलते हैं तो काफी भावुक नजर आते हैं। वहीं थोड़ी देर बाद वह भारत का झंडा थामे लौटते हैं और हवा में लहराता हुआ झंडा रोहित जमीन में गाड़ देते हैं। रोहित ने इसके बाद एक फोटोशूट भी कराया। जिसमें वह जमीन में लेटकर इस जीत को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद रोहित भावुक हो गए थे। वह रोने भी लगे, लेकिन अब उनकी आंखों में जीत और खुशी के आंसू हैं। सिर्फ रोहित के ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों और हर भारतीय की आंखों में रोहित ने खुशी के आंसू दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव बने सुपरमैन! बाउंड्री लाइन पर लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
33 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: होप के बाद रडरफोर्ड ने भी जड़ी फिफ्टी, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines